साउथ मूवीज

Jr NTR ने फिर शुरू की 'ड्रैगन' की शूटिंग, कंधे में लगी चोट से लेना पड़ा था ब्रेक (Exclusive)

Jr NTR Resumes Shooting Of Dragon: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही प्रशांत नील की फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आने वाले हैं। वहीं अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है।

Image

Jr NTR ने फिर शुरू की 'ड्रैगन' की शूटिंग (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Jr NTR Resumes Shooting Of Dragon: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। जूनियर एनटीआर ने बड़े पर्दे पर कई हिट फिल्में दी हैं। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी जूनियर एनटीआर की मूवी का डंका बज चुका है। वहीं अब जल्द ही साउथ के सुपरस्टार प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' में नजर आने वाले हैं। हालांकि कंधे में लगी चोट के कारण जूनियर एनटीआर की इस फिल्म की शूटिंग बीच में ही रुक गई थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि जूनियर एनटीआर ने मूवी की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि खुद जूनियर एनटीआर और 'ड्रैगन' से जुड़े सूत्रों ने की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ranabaali X Review: विजय-रश्मिका की फिल्म को मिले मिक्स रिव्यू, केमिस्ट्री की तारीफ लेकिन धीमी कहानी ने किया निराश

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और 'ड्रैगन' (Dragon) से जुड़े सूत्र के मुताबिक, एक्टर ने ठीक होने के बाद मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है। जूनियर एनटीआर ने इस बारे में बात करते हुए जूम से कहा, "एनटीआर कंधे में लगी चोट और सर्जरी से ठीक होने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं। चोट की गंभीरता को देखते हुए, सेट पर इतनी जल्दी लौट आना वाकई हैरान करने वाला है।" बता दें कि कंधे पर चोट लगने के बाद जूनियर एनटीआर की अगस्त महीने में सर्जरी हुई थी। लेकिन शूटिंग पर उनकी वापसी से कहा जा सकता है कि एक्टर की सेहत में काफी सुधार आ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan ने Jailer 2 में कॉपी किया सलमान के चुलबुल पांडे का स्टाइल? कॉलर पर चश्मा लगाकर लूटी महफिल

जूनियर एनटीआर के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया कि उनकी वापसी से टीम में काफी खुशी है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "टीम उन्हें वापस पाकर काफी खुश है और इस खास मौके पर शूटिंग वापस शुरू करना बहुत मायने रखता है। नए शेड्यूल को सेट करने के लिए टीम में काफी एक्साइटमेंट थी और फैंस का उत्साह भी इस दौरान देखने लायक रहा।"

कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'

जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म "ड्रैगन' पैन इंडिया मूवी है, जो कि 2027 में 11 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ अनिल कपूर और रुकमिणी वसंत भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article