वेब सीरीज

Rise And Fall 2: रूलर Karan Patel ने की धमाकेदार वापसी, बदलकर रख दिया गेम का रुख

Karan Patel Back In Rise And Fall 2: पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' की गेम ने नया रुख ले लिया है। दरअसल, एक्टर करण पटेल शो में वापस आ चुके हैं।

Image

Rise And Fall 2: करण पटेल ने की शो में वापसी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Karan Patel Back In Rise And Fall 2: पॉपुलर रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' इन दिनों अपने ट्विस्ट और टर्न्स के कारण काफी चर्चा में बना हुआ है। 'राइज एंड फॉल 2' में हर कंटेस्टेंट इन दिनों अपनी गेम के लिए सुर्खियों में है। हाल ही में 'राइज एंड फॉल 2' से दो एविक्शन हुए, जिसमें कायरा अनु और राज ग्रोवर शामिल हैं। दोनों के एविक्शन पर दर्शक मिक्स रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं 'राइज एंड फॉल 2' (Rise And Fall 2) का गेम आगे बढ़ ही रहा था कि अब गेम में एक और ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, शो के पुराने कंटेस्टेंट करण पटेल ने 'राइज एंड फॉल 2' में धमाकेदार वापसी कर ली है। शो में उनकी वापसी ने कंटेस्टेंट्स तो हैरान किया ही है, साथ ही दर्शकों की उत्सुकता भी बढ़ा दी है। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: Ram Charan की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'Peddi' का टीवी पर होगा वर्ल्ड प्रीमियर, जानें कब और कहां देखें

करण पटेल (Karan Patel) 'राइज एंड फॉल 2' से जाने से पहले रूलर थे। हालांकि उनकी वापसी के बाद रूलर्स को तय करना था कि वह पेंटहाउस में जाएंगे या फिर बेसमेंट में रहेंगे। जहां पेंटहाउस में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का कहना था कि करण पटेल को वहां आना चाहिए तो वहीं ऋषभ जायसवाल इस फैसले के खिलाफ थे। हालांकि बहुमत मिलने पर करण पटेल ने पेंटहाउस में कदम रखा, जहां सबने उनका खूब स्वागत किया। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प होगा कि करण पटेल की वापसी 'राइज एंड फॉल 2' में क्या तड़का लगाएगी। जूम हिंदी पर यह भी पढ़ें: स्प्लिट्सविला फेम Sorab Bedi ने डेलनाज दारूवाला संग रिश्ते पर लगाई मुहर, पोस्ट वायरल होते ही की डिलीट

क्यों 'राइज एंड फॉल 2' छोड़कर गए थे करण पटेल

बता दें कि करण पटेल (Karan Patel) ने कुछ ही दिनों में राइज एंड फॉल 2 को अलविदा कह दिया था। एक्टर ने स्वास्थ्य कारणों से शो से दूरी बना ली थी। हालांकि अब अपनी सेहत दुरुस्त करके करण पटेल ने शो में धमाकेदार वापसी कर ली है। वहीं गेम की बात करें तो अब बेसमेंट और पेंटहाउस, दोनों ही दो-दो टीमों में बंट चुका है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article