टीवी मसाला

Karan Wahi की झोली में गिरा Yeh Rishta Kya Kehlata Hai? वायरल वीडियो देख सातवें आसमान पर है फैंस की खुशी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों खूब धूम मचा रहा है। शो में जल्द ही लीप आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने जोरों-शोरों पर तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ा एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करण वाही धांसू एंट्री करते दिखे।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एंट्री मारेंगे करण वाही?

Karan Wahi To Enter In Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो हमेशा से ही टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर रहा है। वहीं इसकी रेटिंग सुधारने के लिए मेकर्स जल्द ही 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में लीप लाने वाले हैं, जिसके लिए वे जोरों-शोरों पर तैयारियां भी कर रहे हैं। शो के लिए अभी तक शहीर शेख से लेकर करण कुंद्रा तक कई सितारों का नाम सामने आ चुका है। लेकिन हाल ही में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें करण वाही लीड एक्टर के तौर पर धांसू एंट्री करते दिखे।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) का यह वीडियो शो के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। वीडियो में दिखाई दिया कि करण वाही (Karan Wahi) एकांश बनकर जबरदस्त एंट्री मारते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। लेकिन बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का यह प्रोमो वीडियो मेकर्स ने नहीं बल्कि फैंस ने अपनी ओर से बनाकर साझा किया है। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में करण वाही की एंट्री पर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नए लीड के लिए अप्रोच किया गया ये हैंडसम हंक

बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में जल्द ही अभिमन्यु की मौत हो जाएगी। लेकिन इसकी कहानी को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स ने नए हीरो की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने 'बालिका वधू 2' एक्टर रणदीप राय को शो के लिए अप्रोच किया है और उनके बीच बातचीत भी जारी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article