Adhure Hum Adhure Tum New Update: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान (Imran Khan) काफी समय से बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम (Adhure Hum Adhure Tum) को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इमरान खान की इस फिल्म का फैंस को भी इंतजार है। लेकिन इसी बीच एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस मिलने की खबर सामने आई है। अब इस मामले का असर उनकी फिल्म की रिलीज और प्रमोशन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई बड़े खुलासे किए गए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:रोमांटिक थ्रिलर फिल्म के लिए साथ आईं Janhvi Kapoor और Sreeleela, इस हैंडसम संग पर्दे पर करेंगी रोमांस
इमरान खान की फिल्म को लेकर आया अपडेट
एक्टर इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम को लेकर आया नया अपडेट है। Mid Day के मुताबिक, इमरान खान को नोटिस जारी होने के बाद ‘अधूरे हम अधूरे तुम’ के मेकर्स इसकी रिलीज की प्लानिंग पर दोबारा विचार कर रहे हैं। फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन दिवाली के बाद शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन एक्टर की स्थिति को लेकर और स्पष्टता आने तक इसे रोक दिया गया है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि टीम ये जाने बिना प्रमोशन शुरू नहीं करना चाहती कि आगे हालात किस तरह बदलेंगे। हालांकि, नेटफ्लिक्स (Netflix) और फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज शेड्यूल में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। आपको बता दें कि 28 अक्टूबर तक इमरान खान को इंडिया से वापस अमेरिका जाना है। विवादों के बीच कुब्रा सैत ने एक्टर का सपोर्ट किया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'भगवान उनका भला करे'- Tanushree Dutta के बयानों पर Nana Patekar के बेटे Malhar ने दिया रिएक्शन
इमरान खान के साथ नजर आएगी ये एक्ट्रेस
‘अधूरे हम अधूरे तुम’ में इमरान के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) और गुरफतेह पीरजादा (Gurfateh Pirzada) भी नजर आएंगे। डेनिश असलम के निर्देशन में बनी यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसके जरिए इमरान साल 2015 में आई ‘कट्टी बट्टी’ (Katti Batti) के बाद एक बार फिर लीड रोल में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आने वाली फिल्म को एक ऐसी रोमांटिक कॉमेडी बताया है, जो उनकी जिंदगी के मौजूदा दौर के हिसाब से है और जिसमें एक मैच्योर कहानी देखने को मिलेगी।
