टीवी मसाला

Kathaa Ankahee: अदिति-अदनान के शो पर जल्द लगेगा ताला, डूबती TRP को देख चैनल ने चलाई कैंची!

Katha Ankahee To Go Off Air: टीवी का दमदार शो 'कथा अनकही' दर्शकों का पसंदीदा कार्यक्रम बन चुका था। लेकिन अब लग रहा है कि शो पर गाज गिरती नजर आ रही है। क्योंकि खबरों के मुताबिक, चैन ने अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' को बंद करने का फैसला कर लिया है।

Image

'कथा अनकही' पर जल्द लगने वाला है ताला

Katha Ankahee To Go Off Air: सोनी टीवी के चर्चित शो 'कथा अनकही' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अदनान खान (Adnan Khan) और अदिति शर्मा (Aditi Sharma) की केमिस्ट्री भी शो में तारीफ के लायक रही है। इतना ही नहीं, 'कथा अनकही' की कहानी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है। शो को लेकर खबर आई थी कि इसमें जल्द ही लीप आने वाला है। लेकिन अब 'कथा अनकही' पर चैनल की गाज गिरती नजर आ रही है। दरअसल, चैनल ने अदिति शर्मा और अदनान खान स्टारर 'कथा अनकही' को बंद करने का फैसला कर लिया है।

'कथा अनकही' (Katha Ankahee) तुर्किश शो 1001 नाइट्स का री-मेक है। हालांकि मेकर्स ने अपने शो के जरिए 1001 नाइट्स की पूरी कहानी कवर कर ली है। लेकिन कहा जा रहा था कि लीप के बाद मेकर्स इसकी कहानी को नए सिरे से शुरू करेंगे। हालांकि टेली चक्कर की रिपोर्ट की मानें तो 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) जल्द ही बंद हो सकता है। गिरती टीआरपी को देखकर मेकर्स ने यह फैसला लिया है। साथ ही सोनी टीवी का अपकमिंग शो 'दबंगी' आगे चलकर इसकी जगह ले सकता है।

बता दें कि अदिति शर्मा (Aditi Sharma) और अदनान खान (Adnan Khan) स्टारर 'कथा अनकही' (Katha Ankahee) रात को 8:30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होता है। हालांकि अभी तक इस मामले पर मेकर्स या स्टार कास्ट की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं 'कथा अनकही' की कहानी की बात करें तो शो में देखने को मिलेगा कि कैलाश वियान पर गोली चलाने की कोशिश करेगा। लेकिन वह गोली उसे ही लग जाएगी। वहीं वियान को गलत समझकर कथा उसके साथ अपने सारे रिश्ते-नाते खत्म कर देगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article