Jhalak Dikhhla Jaa 10 winner: डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को गुंजन सिन्हा (Gunjan Sinha) और तेजस वर्मा (Tejas Verma)ने अपने नाम कर लिया है। गुंजन और तेजन इस सीजन के विजेता बन गए हैं। जिसके साथ ही सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख और लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को पहली और दूसरी पोजीशन प्राप्त हुई है। गुंजन सिन्हा ने पार्टनर तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा के साथ झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10 winner) की ट्रॉफी और 20 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम कर ली है।
8 साल की गुंजन सिन्हा ने मारी बाजी
रिएलिटी शो ‘डांस दीवाने’ की फाइनलिस्ट गुंजन सिन्हा झलक दिखला जा के इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। सीजन के शुरुआत से अंत तक गुंजन का प्रदर्शन शानदार रहा है। जिसके साथ ही शो के फिनाले में भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
शो जीतने पर क्या बोलीं गुंजन सिन्हा?
झलक दिखला जा 10 जीतने के बाद गुंजन ने एक बयान में कहा, ‘झलक दिखला जा 10 की जर्नी बेहद रोमांचक भरी रही है। मैं खूबसूरत यादों से भरा एक बक्सा वापस ले जा रही हूं। मैं अपने पार्टनर तेजस वर्मा और कोरियोग्राफर सागर बोरा को धन्यवाद देती हूं, जो मेरे साथ हमेशा खड़े रहे हैं,। माधुरी दीक्षित नेने, करण जौहर और नोरा फतेही को भी बहुत प्यार, जिन्होंने मुझे सीजन में अलग अलग समय पर में अपने डांस गेम को बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए हैं। इंडिया के सबसे बड़े डांस बैटल को जीतकर मैं काफी खुश हूं’।
गुंजन, फैसल और रुबीना के अलावा, अन्य फाइनलिस्ट में गशमीर महाजनी, श्रीति झा और निशांत भट भी शामिल थे। झलक दिखला जा 10 को माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही ने जज किया था। वहीं कलर्स के इस टीवी शो को मनीष पॉल ने होस्ट किया। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में वरुण धवन और कृति सनोन भी अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन करने के लिए आए थे।
