jhalak dikhhla jaa 10 finale boycott trending: झलक दिखला जा का दसवां सीजन खत्म होने वाला है। 26 और 27 नवंबर को झलक दिखला जा-10 का ग्रैंड फिनाले टेलिकास्ट किया जाएगा। अब सूत्रों के मुताबिक गुंजन सिन्हा, झलक दिखला जा-10 की विनर बन गई हैं। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर गुंजन के जीतने की चर्चाएं जोरों पर है। अब विनर की खबरों के बीच रुबीना दिलैक के फैन्स बुरी तरह से नाराज हो गए हैं। फैंस इसलिए परेशान हो गए हैं, क्योंकि अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुबीना दिलैक को 60% वोट मिल गए हैं और उन्हें झलक दिखला जा विनर का खिताब जीतना चाहिए। अब इसी के साथ झलक दिखला जा-10 ग्रैंड फिनाले बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। वहीं फैन्स मेकर्स को भी बुरी तरह से पक्षपाती बताकर बुरा भला सुना रहे हैं।
प्रशंसकों के अनुसार, गुंजन सिन्हा को खिताब नहीं जीतना चाहिए, क्योंकि यह शो एक नॉन-डांसर की जर्नी पर आधारित है और रुबीना इसमें फिट बैठती हैं। रुबीना दिलैक के फैन्स का कहना है कि गुंजन सिन्हा, डांस दीवाने जीतने में कामयाब नहीं हुईं तो यह कैसे संभव है कि उन्होंने झलक दिखला जा 10 जीत लिया है। अब, यह केवल अफवाह है कि उन्होंने ट्रॉफी जीत ली है। ऐसी कोई पुख्ता खबर नहीं है हालांकि सोशल मीडिया पर यही ट्रेंड कर रहा है।
रुबीना दिलैक, कलर्स चैनल से भी काफी करीब से जुड़ी हुई हैं। इसी चैनल पर वो अपना सुपरहिट शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की कर चुकी हैं। साथ ही वो चैनल के टॉप-3 रियलिटी शो बिग बॉस 14, खतरों के खिलाड़ी 12 और अब झलक का हिस्सा रही हैं।
