टीवी मसाला

Jhalak Dikhla Jaa 10: कैटरीना नहीं ये एक्ट्रेस है विक्की कौशल का क्रश, एक्टर ने किया अपने प्यार का इजहार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2022, 09:06 PM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10: झलक दिखला जा 10 अपने सेमी फिनाले वीके में आ चुका है। शो पर विक्की कौशल बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे। एक्टर ने नेशनल टेलीविजन पर अपने क्रश का खुलासा किया।

Image

vicky kaushal (credit pic: instagram)

कलर्स टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhla Jaa 10) अपने सेमी फिनाले वीक में पहुंच चुका है। झलक दिखला जा 10 के सेमी-फिनाले में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और काजोल (Kajol) बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे हैं। विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म नाम गोविंदा मेरा के प्रमोशन के लिए गए थे। इस फिल्म में विक्की के साथ कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं। कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में विक्की कौशल अपने क्रश के नाम का खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रोमो में विक्की कहते हैं कि मैं आप सभी के सामने एक खुलासा करना चाहता हूं कि मैं अपने फर्स्ट क्रश के बगल में बैठा हुआ हूं। अगर मैं आपके के साथ 2 से 20 सेकेंड भी डांस कर पाऊं तो मुझे लगेगा मेरे जिंदगी सेट हो गई। विक्की माधुरी के साथ अरे रे क्या हुआ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। विक्की और माधुरी का डांस वीडियो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है।

विक्की ने अपनी क्रश के नाम का किया खुलासा

शो में कंटेस्टेंट्स अपना खून- पसीना लगा रहे हैं। हर कोई फिनाले वीक में जगह बनाना चाहता है। रुबीना दिलैक से लेकर गशमीर महाजनी तक डांस की रेस में उतर चुका है। हर हफ्ते गशमीर अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को इंप्रेस कर देते हैं। हर कोई जानना चाहता है कि फिनाले वीक में कौन से कंटेस्टेंट शामिल होने वाले हैं।

अपकमिंग एपिसोड में कंटेस्टेंट बॉलीवुड की सेनोरिटा काजोल को शानदार ट्रिब्यूट देंगे। कलर्स टीवी ने प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो की शुरुआत करण और काजोल के साथ होती है। दोनों इंडस्ट्री के बेस्टफ्रेंड हैं। सभी कंटेस्टेंट काजोल के आइकोनिक गाने पर डांस परफॉर्मेंस देते हुए दिखाई दे रहे हैं। काजोल रेड कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस हफ्ते का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article