टीवी मसाला

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार के अपकमिंग गाने का पोस्ट हुआ रिलीज, एक्स कपल के बीच नजर आया प्यार

Isha Malviya & Abhishek Kumar: एक्स कपल अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय के अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा हो चुकी है। दोनों जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे जिसका पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। एक्स कपल को रोमांटिक होता हुआ देख फैंस दीवाने हो गए हैं। यहाँ देखिए पोस्ट।

Image

Image Source: Isha Malviya Instagram

Isha Malviya & Abhishek Kumar: टीवी दुनिया के एक्स कपल ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों जल्द ही एक प्रोजेक्ट में साथ रोमांस फरमाते हुए नजर आएंगे। ईशा और अभिषेक ने कई समय तक एक दूजे को डेट किया लेकिन आपसी मतभेतों के कारण दोनों ने रास्त अलग कर लिए। अब हाल ही में इंस्टाग्राम पर ईशा और अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट की घोषणा हुई जिसका इंतजार फैंस को काफी समय से था। दोनों जल्द ही एक गाने में नजर आएंगे जानिए इसकी रिलीज डेट और रोमांटिक पोस्ट जिसे देख आँखें फटी की फटी रह गई।

ईशा मालवीय (Isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) गाने 'नी तू बार बार' में एक साथ नजर आएंगे। पोस्ट में अभिषेक कुमार ईशा मालवीय के माथे को चूमते हुए नजर आए। दोनों के बीच ये रोमांटिक केमिस्ट्री देख हर कोई हक्का बक्का रह गया। इस गाने को सिंगर अखिल सचदेवा ने आवाज दी है जिसका पहला टीजर कल आज रिलीज हो चुका। वीडियो में दोनों की प्रेम कहानी दिखाई गई लेकिन आखरी में ईशा अभिषेक से ब्रेकअप कर लेती है। टीजर देखने में काफी शानदार लग रहा है। एक समय पर एक दूजे को डेट कर चुके ईशा और अभिषेक को रोमांस करता देख हर कोई शॉक है।

ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार दोनों इससे पहले 'बिग बॉस 17' में एक साथ नजर आए थे। दोनों के बीच जमकर कलेश हुआ था। सिर्फ यही नहीं अभिषेक ने ईशा के उस समय करंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल को थप्पड़ तक मार दिया था। हालांकि इन सब के बाद दोनों अपने फैंस के लिए साथ आए जिसे देख सभी खुश हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article