टीवी मसाला

Imlie स्टार राजश्री रानी और गौरव मुकेश के घर नन्हे मेहमान ने रखा कदम, शादी के 4 साल बाद गूंजी किलकारी

Imlie Actress Rajshree Rani And Actor Gaurav Mukesh Blessed With Baby Boy: 'इमली' एक्ट्रेस राजश्री रानी और एक्टर गौरव मुकेश के घर शादी के 4 साल बाद किलकारी गूंजी है। दोनों के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। इस बात की जानकारी खुद राजश्री रानी और गौरव मुकेश ने मीडिया को दी।

Image

'इमली' स्टार राजश्री रानी और गौरव मुकेश के घर गूंजी किलकारी

Imlie Actress Rajshree Rani And Actor Gaurav Mukesh Blessed With Baby Boy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस राजश्री रानी ने अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। आखिरी बार वह 'इमली' (Imlie) में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने आर्यन सिंह राठौड़ की बहन अर्पिता का रोल अदा किया था। उनके साथ-साथ उनके पति गौरव मुकेश ने भी अहम भूमिका अदा की थी। हाल ही में दोनों के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। इस बात की जानकारी खुद राजश्री रानी (Rajshree Rani) और गौरव मुकेश ने मीडिया को दी है।

राजश्री रानी (Rajshree Rani) और गौरव मुकेश (Gaurav Mukesh) के घर शादी के 4 साल बाद किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बीती 1 फरवरी को बेटे को जन्म दिया था। बता दें कि खुद गौरव मुकेश भी चाहते थे कि उनके होने वाले बच्चे का जन्म फरवरी में ही हो। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, "हमारे बेबी का जन्म 1 फरवरी की सुबह हुआ। गौरव ने भी चाहा था कि बेबी का जन्म फरवरी में हो, क्योंकि इसे प्यार का महीना माना जाता है और वही हुआ।"

राजश्री रानी (Rajshree Rani) के अलावा गौरव मुकेश ने भी अपने बच्चे को पहली बार गोद में उठाने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, "ये बहुत ही अतुल्य था, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पूरे नौ महीने मेरी आंखों के सामने से होकर गुजरे और ये बहुत ही भावुक लम्हा था। मुझे अभी भी बच्चे की तरह महसूस होता है, लेकिन अब मैं पापा बन चुका हूं। एक पिता बनना मेरे अंदर जिम्मेदारी का एहसास ला रहा है।" बता दें कि राजश्री रानी और गौरव मुकेश ने साल 2020 में सात फेरे लिये थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article