Hunar Hale & Mayank Gandhi Divorce: टीवी दुनिया के पॉपुलर कपल में से एक हुनर हाली और मयंक गांधी का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। काफी समय से दोनों एक साथ ना ही नजर आए साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करना बंद कर दिया। फैंस अनुमान लगा रहे थे कि शायद दोनों के बीच चीजें कुछ ठीक नहीं चल रही है। तमाम रुमर्स उड़ने के बाद भी कपल ने अपने फैंस को जवाब दिया। अब खबर सामने आई है कि ये हुनर हाली और मयंक गांधी एक दूजे से तलाक लेने के लिए तैयार है।
हुनर हाली (Hunar Hale) और मयंक गांधी (Mayank Gandhi) के करीबी ने इंडिया फोरम को बताते हुए कहा कि 'दोनों के अलग होने की खबरें सच है। हुनर और मयंक मंडे कोर्ट में अपने तलाक की अर्जी डालेंगे। काफी समय से दोनों एक दूजे से अलग रह रहे थे।' साल 2016 में मयंक और हुनर ने एक दूजे के साथ सात फेरे लिए थे। कपल ने भले ही अपनी शादी को निजी रखा लेकिन सोशल मीडिया पर कभी कपल गोल्स देना नहीं भुला। हुनर और मयंक के अलग होने की खबरों से फैंस काफी शॉक है उन्हे यकीन नहीं हो रहा कि टीवी दुनिया के इस फेमस कपल का तलाक होने जा रहा है।
हालांकि इन खबरों पर हुनर हाली और मयंक गांधी की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। ये भी कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लेने का फैसला किया है। बता दें हाल ही में खबर आई कि 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में हुनर हाली नजर आ सकती हैं उन्हे मेकर्स ने शो ऑफर किया है।
