Hina Khan & Rocky Jaiswal: हिना खान और रॉकी जायसवाल इन दिनों कलर्स टीवी का शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। दोनों की कमेस्ट्री ने सभी को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है। इस मंच पर दोनों ही अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ी बातों का खुलासा करते रहते हैं। इसी साल के शुरुआत में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर एक दूजे के साथ सात जन्मों का बंधन बांधा। हाल ही में इस कपल को शो के सेट पर देखा गया जहां वह बॉलीवुड किरदार के भेष में नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वीडियो।
शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga) के अपकमिंग एपिसोड बॉलीवुड फेमस जोड़ियों पर होगा जिसके लिए हिना खान (Hina Khan) और रॉकी जायसवाल (Rocky Jaiswal) फिल्म 'ओम शांति ओम' के ओम और शांति बनकर सामने आए। हिना ने दीपिका पादुकोण का आइकोनिक पिंक कलर की ड्रेस तो रॉकी ने शाहरुख खान जैसे कोट पेंट पहना था। रॉकी ने पत्नी हिना के हाथों में किस भी किया। दोनों एक दूजे को रोमांस से भरी नजरों से देखते हुए नजर आए। हिना और रॉकी को कैमरे के आगे रोमांस करता देख फैंस दोनों की बलाएं ले रहे हैं।
