टीवी मसाला

GHKKPM: वैभवी हंकारे के बाद अब इस हसीना के किरदार पर लगा फुल स्टॉप, भाविका शर्मा की एंट्री से पहले किया बाहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actress Character End Post Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' को टीआरपी में ऊपर लाने के लिए मेकर्स लगातार बदलाव कर रहे हैं। शो से एक्ट्रेस वैभवी हंकारे का पत्ता कट चुका है। उनके बाद एक और एक्ट्रेस का किरदार खत्म होने की खबर आ रही है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से होगा इस एक्ट्रेस के किरदार का अंत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin This Actress Character End Post Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'गुम है किसी के प्यार में' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं। लेकिन टीआरपी के लिए मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। वे शो में नील और तेजस्विनी की प्रेम कहानी खत्म करके नील और सवि की प्रेम कहानी शुरू करने वाले हैं। शो से वैभवी हंकारे का पत्ता तो कट ही चुका है। लेकिन उनके बाद एक और एक्ट्रेस का रोल खत्म होने की बात सामने आ रही है। इस खबर ने भी फैंस को झटका देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से वैभवी हंकारे यानी तेजस्विनी का किरदार खत्म होने के बाद मेकर्स समीक्षा सूद के रोल पर भी पूर्ण विराम लगा सकते हैं। शो से जुड़े सूत्रों का इस सिलसिले में कहना है कि फीमेल लीड की बहन का किरदार जल्द ही खत्म हो सकता है, क्योंकि अपकमिंग ट्रैक को दूसरी ओर शिफ्ट किया जा रहा है। केवल समीक्षा सूद का ही रोल नहीं बल्कि तेजस्विनी के परिवार में मौजूद सभी किरदारों को भी मेकर्स समेट सकते हैं। बता दें कि शो में समीक्षा सूद ने अदिति का रोल अदा किया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

क्या होगी 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी?

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर बताया जा रहा है कि तेजस्विनी और रजत ठक्कर की एक्सीडेंट में मौत हो जाएगी। इस मामले की जांच सवी बतौर आईपीएस ऑफिसर करेगी। वहीं दूसरी ओर यहीं से ही नील और सवी की प्रेम कहानी की शुरुआत भी होगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article