टीवी मसाला

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: गुम है कहानी में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, वर्षों बाद एक होंगे सई और विराट?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 22, 2022, 07:52 PM IST

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में नया ट्विस्ट आने वाला है। विराट अपनी पत्नी पाखी से पहली बार प्यार का इजहार करेगा। यह देखकर सई खून के आंसू रोएगी।

Image

Ghum Hai kisikey Pyaar meiin: गुम है कहानी में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, वर्षों बाद एक होंगे सई और विराट?

KEY HIGHLIGHTS
स्टार प्लस का लोकप्रिय सीरियल है गुम है किसी के प्यार में।
इस सीरियल की कहानी में एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है।
कई साल बाद विराट और सई की राहें फिर एक हो सकती हैं।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Major Updates: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी करवट लेने वाली है। शो में अभी तक आपने देखा कि सवि को गुंडों से बचाने में विराट को गोली लग गई। सई ने उसका इलाज किया और उसे बचा लिया। विराट के बाद पत्रलेखा के सामने भी सई के जिंदा होने का सच आ गया है।

आपने देखा कि बिना कुछ खाए पिए विराट की देखभाल कर रही सई को अचानक चक्कर आएगा और जगताप उसे गिरने से बचा लेगा। जब विराट की आंख खुलेगी तो जगताप अपनी गोद में सई को संभाले हुए दिखाई देगी। विराट जगताप से नफरत करता है और इसी वजह से वह सई से नाराज हो रहा है। वह सई से कहेगा कि उसे कोई जरूरत नहीं उसका इलाज करने की।

नाराजगी में विराट सई के यहां से नागपुर जाना चाहता है। पाखी (पत्रलेखा) नहीं चाहती है कि विराट इस हालत में नागपुर चले। इसलिए वह सई को अपने साथ चव्हाण निवास यानी विराट के घर चलने के लिए कहती है। इसी बीच सवि, विनायक और सई को गुलाब का फूल देती है और ये फूल लेकर विनायक विराट के पास आता है। वह विराट से कहता है कि इस फूल को वे उसकी मां पाखी को दें। विराट बिना देर किए गुलाब का फूल देकर पाखी को जन्मदिन की बधाई देता है।

यह देखकर सई को काफी बुरा लगेगा और वो अपने कमरे में जाकर सारा सामान तोड़ देगी और गुस्से में खुद को भी घायल कर लेगी। इस दौरान सई को सपने में उसके आबा दिखेंगे और वह उसे समझाएंगे कि वो अब भी विराट से प्यार करती है। देखना होगा कि क्या ये विराट और सई के करीब आने की शुरुआत है।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article