टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा के साथ लीड एक्टर बन वापसी करेंगे शक्ति अरोड़ा, खुद बताया अटकलों का सच

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Shakti Arora Breaks Silence On Comeback Rumor: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' में भाविका शर्मा की वापसी होने वाली है। उनके साथ-साथ एक्टर शक्ति अरोड़ा की वापसी की भी खबर आई थी। लेकिन अब इस मामले पर खुद शक्ति अरोड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में कदम रखने पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Shakti Arora Breaks Silence On Comeback Rumor: टीवी के चर्चित शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' साल 2020 से ही टीवी पर छाया हुआ है। शो ने टीआरपी में भी टॉप पर बने रहने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' सीजन 3 शुरू होने के बाद से ही टीआरपी में नीचे गिरता जा रहा है। सीरियल की रेटिंग उठाने के लिए मेकर्स ने भी खूब जद्दोजहद की है, लेकिन इसकी रेटिंग में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसकी टीआरपी सुधारने के लिए मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भाविका शर्मा की वापसी कराने का फैसला किया है। उनके साथ-साथ सीरियल में शक्ति अरोड़ा की वापसी की भी खबर सामने आई थी, जिसे लेकर अब खुद एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लेकर अटकलें लग रही थीं कि सीरियल में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा की कहानी फिर से शुरू होगी। लेकिन अब इस मामले का सच खुद शक्ति अरोड़ा ने बताया है। शक्ति अरोड़ा ने बॉम्बे टाइम्स को दिये इंटरव्यू में इन अफवाहों का सच बताया। उन्होंने इस बारे में कहा, "गुम है किसी के प्यार में' में मेरी वापसी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे कभी भी शो के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। मुझे नहीं पता कि ये कहानियां कहां से शुरू हो जाती हैं।"

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में कलाकारों के रिप्लेस करने पर शो से जुड़े सूत्रों ने भी चुप्पी तोड़ी है। सूत्रों ने इस सिलसिले में कहा, "ये आम दांव-पेंच हैं। शो की कहानी रोचक है, लेकिन किसी भी तरीके से लोकर इसेस जुड़ नहीं पा रहे हैं। जब भी शो की शुरुआत धीमी होती है, तो इस तरह की खबरें आनी शुरू हो जाती हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article