टीवी मसाला

GHKKPM: टीआरपी गिरते ही मेकर्स ने वैभवी हंकारे के सिर फोड़ा ठीकरा, एक्ट्रेस बोलीं- मेरे सफर का अंत हो गया...

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Vaibhavi Hankare Confirms Her Exit: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी गिरते ही मेकर्स ने दांव-पेंच खेलने शुरू कर दिये हैं। शो से वैभवी हंकारे को रिप्लेस करने की खबर भी सामने आई थी, जिसकी पुष्टि अब खुद एक्ट्रेस ने भी की है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' से पत्ता कटने की खबर पर वैभवी ने लगाई मुहर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Vaibhavi Hankare Confirms Her Exit: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' बीते कई सालों से लोगों का खूब दिल जीत रहा है। लेकिन सीजन 3 शुरू होने के बाद से ही शो की टीआरपी रेटिंग इस कदर गिर गई थी कि आज तक मेकर्स उसे उठाने में नाकाम हो रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि 'गुम है किसी के प्यार में' की टीआरपी गिरने की वजह से अब मेकर्स ने लीड एक्ट्रेस यानी वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) को भी रिप्लेस करने का फैसला कर लिया है। उनकी जगह भाविका शर्मा के शो में कदम रखने की खबर आई थी। वहीं अब वैभवी हंकारे ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि मैं कभी भी शो में बतौर रिप्लेसमेंट नहीं आई थी। लेकिन मेरा ये सफर यहां खत्म होता है।

वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) ने 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका सफर शो में खत्म होने की कगार पर आ चुका है। वैभवी हंकारे ने इस सिलसिले में कहा, "मैं कभी भी कोई रिप्लेसमेंट नहीं थी। तेजस्विनी का किरदार नया था और उसका अपना सफर था, जिसे मैंने सबकुछ दिया। मेरी भावनाएं, मेरी ऊर्जा और मेरी आत्मा भी। लेकिन दुर्भाग्य से, उसका सफर अंत होने को आ गया है। इसी तरह से प्रकृति काम करती है। हम हमेशा ये तय नहीं कर पाते कि हम कितना लंबा किसी शो में टिकेंगे। हम केवल ये समझते हैं कि हमारा किरदार से लगाव कितना है और कितनी मेहनत हमने उसके लिए की है।"

वैभवी हंकारे (Vaibhavi Hankare) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने दर्शकों से मिले प्यार के लिए आभार जताया। शो छोड़ने की बात पर वैभवी हंकारे ने कहा, "मेरा मानना है कि हर चीज किसी न किसी कारण होती है। मैं मेकर्स की दूरदृष्टि और दर्शकों से मिले प्यार का सम्मान करती हूं। मैं किसी और चीज नहीं बल्कि टीम के लिए अपने आभार के साथ दूर जा रही हूं। मैं तेजस्विनी का स्वागत करने के लिए आप लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं। ये चैप्टर अब बंद हो रहा है, लेकिन मेरा दिल प्यार और आभार से भरा हुआ है। मैं अगली आने वाली चीजों के लिए बेताब हूं, क्योंकि मेरा दिल नए अवसरों के लिए खुला हुआ है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article