टीवी मसाला

GHKKPM Spoiler: सई-विराट को बेडरूम में रंगे हाथ पकड़ेगी पाखी, तीसरी औरत का किस्सा भी आएगा सामने

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 26, 2022, 01:16 PM IST

ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Twist: 'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सई और विराट एक ही घर में एक ही कमरे में एक साथ बेड शेयर करते नजर आ रहे हैं। ये नजारा देखकर पाखी के होश उड़ गए हैं।

Image

ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' लगातार मेकर्स नए-नए ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। ये मोड़ दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। अब नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' एक बड़ा और दिलचस्प मोड़ आने वाला है। ये मोड़ पाखी के पैरौं तले से जमीन खिसका देगा है।

'गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सई और विराट एक ही घर में एक ही कमरे में एक साथ बेड शेयर करते नजर आ रहे हैं। ये नजारा देखकर पाखी के होश उड़ गए हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' के इस प्रोमो वीडियो को देखकर फैंन्स की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

दरअसल 'गुम है किसी के प्यार में' के प्रोमो वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे रात के 12 बजे भी विराट और विनायक घर नहीं आते हैं, जिससे पाखी को बहुत चिंता होती है और वो दोनों को ढूंढने के लिए निकल जाती है। पाखी, सोचती है कि सई को दोनों के बारे में जरूर पता होगा, जिससे वह भागकर सई के घर चली जाती है। पाखी को वहां विनायक मिलता है, जो बताता है कि वह काफी देर से यहीं है। पाखी अब सई के कमरे में जाकर देखती है तो वहां सई, विराट के कंधे पर सिर रखकर सो रही होती है। यह देखते ही पाखी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वह कुछ बोलने की भी हिम्मत नहीं कर पाती है।

इस सप्ताह टीआरपी लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे नंबर पर रहा है। ऐसे में मेकर्स ने भी शो को फिर से नंबर-1 पर लाने की ठान ली थी। 'गुम है किसी के प्यार में' आगे दिखाया जाएगा कि सई गुस्से में चव्हाण हाउस जाती है और विराट पर भड़कते हुए कहती है कि अगर आपको सवी को सच बताना है तो बता दीजिए, लेकिन ये भी बताना होगा कि उसके बाबा ने किसी तीसरी के लिए उसकी आई को छोड़ दिया था। इसके साथ ही वह विराट पर पाबंदियां लगाती है कि वह सवि से केवल एक ही दिन मिल सकता है वो भी वीकेंड पर। अब देखना ये होगा कि ऐसा आखिर सई ने क्यों कहा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article