ghum hai kisi ke pyaar mein Update Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में काफी कुछ उथल-पुथल मची हुई है। विराट द्वारा इग्नोर महसूस कर रही पाखी के इर्द-गिर्द फिलहाल पूरी कहानी घूम रही है। ऐसा लगता है कि पाखी को इस तथ्य को स्वीकार करने में कठिनाई हो रही है कि सावी, विराट की बेटी है और इसीलिए विराट और सई माता-पिता के रूप में एक साथ वापस आ गए हैं। पाखी पर इसका बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है क्योंकि उसने विराट के साथ अपने रिश्ते को कई साल दिए हैं। जल्द ही पाखी, सई और विराट को हमेशा के लिए अलग करने के लिए एक कठोर कदम उठाती नजर आएगी।
जैसा कि हम जानते हैं सच्चाई जानने के लिए वह विराट और सावी का डीएनए टेस्ट लेती नजर आएंगी। वह यह जानकर चौंक जाएगी कि सावी वास्तव में विराट की बेटी है। बाद में वह एक बड़ा कदम उठाते हुए डीएनए रिपोर्ट को बदलते हुए दिखाई देंगी, जिसमें खुलासा हुआ है कि विराट, सावी की बेटी नहीं है। इससे विराट गहरे तनाव में आ जाएगा। विराट इस रिपोर्ट को जब देखेगा तो उसे अपने जीवन का सबसे बड़ा झटका लगेगा। क्या सई, पाखी के झूठ का पर्दाफाश कर पाएगा?
'गुम है किसी के प्यार में' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दूसरी ओर जगताप, सई और सवि पर जान छिड़कता है, लेकिन सई उसे जरा भी भाव नहीं देती है। हालांकि कई दर्शकों को लगता है कि 'गुम है किसी के प्यार में' सई और जगताप की शादी हो सकती है। इस बात पर अब जगताप का किरदार अदा करने वाले सिद्धार्थ बोडके ने भी चुप्पी तोड़ी है।
सिद्धार्थ बोडके ने 'गुम है किसी के प्यार में' को लेकर बताया कि क्या कभी सई और जगताप की शादी होगी? इस बात का जवाब देते हुए सिद्धार्थ बोडके ने कहा, 'गुम है किसी के प्यार में' में प्यार का अलग ही स्तर है। अभी जगताप अपनी सई के साथ दोस्ती पर ध्यान दे रहा है। वह सई से प्यार तो करता है, लेकिन उससे कोई उम्मीद नहीं रखता। लेकिन भविष्य में कुछ भी हो सकता है। यह कहानी की खूबसूरती है। यह जरूरी नहीं है कि दोनों शादी के जरिए ही साथ आएं। वैसे तो जगताप, सई पर दबाव नहीं बनाएगा, लेकिन कुछ भी हो सकता है।'
