टीवी मसाला

Anupama Latest Spoiler: डिंपल के दोषी करेंगे अनुपमा का किडनैप, क्या समय रहते वनराज -अनुज बचा पाएंगे जान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 25, 2022, 03:13 PM IST

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 25 November 2022: डिंपल के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अनुपमा पार करेगी सभी हदें। इसके लिए अनुपमा अपनी जान तक की परवाह नहीं करती हैं। आइए जानते हैं अपकमिंग वीक में क्या ट्विस्ट और टर्न्स आने वाले हैं।

Image

anupama (credit pic: instagram)

Anupama Latest Spoiler Alert Episode 25 November 2022: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। टीआरपी की लिस्ट में शो को नंबर 1 रेटिंग मिली है। मेकर्स शो के अपकमिंग एपिसोड में कई सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आने वाले हैं। अनुपमा में इन दिनों दो कहानियां साथ में चल रही है। एक तरफ घरवाले पाखी और अधिक की शादी को लेकर परेशान है तो दूसरी तरफ अनुपमा डिंपल और निम्रत को अपने घर ले आई है। अनुपमा हर हालत में डिंपल के रेपिस्ट को सजा दिलाना चाहती है। शो के अपकमिंग ट्रैक में दिखाया जाएगा कि गुड़ों की धमकियों से डरकर डिंपल का पति निम्रत उसे छोड़कर चला जाएगा। लेकिन अनुपमा मुश्किल के समय में डिंपल को अकेले नहीं छोड़ेगी।

अनुपमा डिंपल से दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए कहती है। इस बीच उसे अंजान लोगों से धमकी भरे लेटर मिलते हैं। अंकुश और बरखा अनुज और अनुपमा को सुरक्षित रहने के लिए कहते हैं।

अनुपमा का होगा अपहरण

अनुपमा को चोट आई होती है जिसकी वजह से वो कार खुद चलाने की बजाय ऑटो रिक्शा से जाना का फैसला करती हैं। कुछ लोग अनुपमा का पीछा करते है और किडनैप कर लेते हैं। इस बात को जानने के बाद अनुज और वनराज काफी परेशान हो जाते हैं। दोनों साथ में मिलकर अनुपमा को ढूढ़ने का फैसला करते हैं।

अधिक ने मांगा पाखी से घर खर्च का हिसाब

पाखी और अधिक की शादी तो हो गई। लेकिन दोनों को समझ नहीं आ रहा है कि अपना नया घर कैसे चलाना है। दोनों के रिश्ते में खट्टास आ रही हैं। अधिक पाखी से कहता है कि हम अभी महंगा एसी नहीं ले सकते हैं, क्योंकि मेरी आधी सैलरी खर्च हो गई। क्या पाखी समझेगी अधिक की बातें या दोनों में होगा झगड़ा?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article