टीवी मसाला

GHKKPM Promo: 'बेपनाह' की नक्ल कर शुरू होगी सवी और नील की प्रेम कहानी, वीडियो देख दर्शकों ने पीटा माथा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Promo Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में महाट्विस्ट आने वाला है। शो में तेजस्विनी की मौत हो जाएगी और उसके साथ-साथ रजत भी दुनिया को अलविदा कह देगा। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों का माथा घुमा दिया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' का प्रोमो वीडियो हुआ रिलीज

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Promo Video: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने साल 2020 से टीवी पर कब्जा जमाया हुआ है। 'गुम है किसी के प्यार में' को हिट बनाने के लिए मेकर्स भी लगातार जद्दोजहद कर रहे हैं। लेकिन सीजन 3 शुरू होने के बाद से ही इसकी टीआरपी औंधे मुंह गिर गई थी, जिसे उठाने के लिए मेकर्स नया दांव खेलने वाले हैं। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में भाविका शर्मा की वापसी होगी, जो आईपीएस ऑफिसर के तौर पर नजर आएंगी। हैरत की बात तो यह है कि उनकी प्रेम कहानी इस बार रजत के साथ नहीं बल्कि नील के साथ शुरू होगी। 'गुम है किसी के प्यार में' का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुका है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि जंगल में कार का भयंकर एक्सीडेंट हो जाता है। तभी वहां पर सवी बतौर आईपीएस ऑफिसर एंट्री करती है। वो देखती है कि लाश के पास रजत की आईडी रखी है। उसे देखते ही सवी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है और वो फूट-फूटकर रोने लगती है। लेकिन सवी की नजर रजत की लाश के बगल में मौजूद तेजस्विनी पर पड़ती है, जिसे देखकर वो हैरान रह जाती है। वो नील से कहती है कि मेरे पति तुम्हारी पत्नी के साथ, क्यों? दूसरी ओर नील तेजस्विनी की मौत के गम में डूबा होता है।

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) का ये प्रोमो वीडियो लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे जेनिफर विंगेट व हर्षद चोपड़ा स्टारर 'बेपनाह' की कॉपी कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "हर मास्टरपीस की एक सस्ती कॉपी होती है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गुम है किसी के प्यार में' के मेकर्स को कॉपी करने से पहले देख लेना चाहिए कि वे किसकी नक्ल कर रहे हैं। रमन इशिता से पल्ला छूटा तो अब 'बेपनाह' की बारी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये लेखकों को अच्छी स्क्रिप्ट लिखने में इतनी क्यों परेशानी हो रही है। उन्हें रजत को मारने की जरूरत ही क्या है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article