टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे को किनारे कर फिर भाविका शर्मा को ला रहे हैं मेकर्स, TRP के लिए चली चाल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma To Replace Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में एक साथ कई महाट्विस्ट आने वाले हैं। लेकिन शो को लेकर खबर है कि इसकी गिरती टीआरपी देखकर मेकर्स ने इसमें बतौर लीड फिर से भाविका शर्मा को लाने का फैसला किया है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' में वैभवी हंकारे की जगह लेंगी भाविका शर्मा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Bhavika Sharma To Replace Vaibhavi Hankare: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। लेकिन 'गुम है किसी के प्यार में' का तीसरा सीजन शुरू होते ही इसकी टीआरपी बुरी तरह नीचे गिर गई। बीते दिन भी 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की टीआरपी 1.2 ही दिखाई दी। मेकर्स लगातार शो की कहानी को बदलकर टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'गुम है किसी के प्यार में' में पुरानी लीड एक्ट्रेस भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को वापिस लाने का फैसला किया है। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि मेकर्स शो से वैभवी हंकारे को निकालकर भाविका शर्मा को लीड एक्ट्रेस बनाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से मेकर्स वैभवी हंकारे को रिप्लेस कर रहे हैं। क्योंकि उनका मानना है कि एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रही है। वहीं इसकी टीआरपी भी उठने का नाम नहीं ले रही है। 'गुम है किसी के प्यार में' से जुड़े सूत्रों ने भी भाविका शर्मा की एंट्री की पुष्टि की। उन्होंने इंडिया फोरम संह बातचीत के दौरान कहा, "कहानी पर काम चल रहा है और ये बात सच है कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) को वापिस ला रहे हैं। ये बात पूरी तरह से कंफर्म है। उससे बात चल रही है फिल्हाल।"

बता दें कि भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में सवि की भूमिका अदा की थी। उन्हें लेकर पहले भी खबर आई थी कि शो में एक्ट्रेस की वापसी हो सकती है। लेकिन भाविका शर्मा का कहना था कि उन्हें अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं पता है। लेकिन वह जरूर अपने शो में वापसी करना पसंद करेंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article