Bhavika Sharma on GHKKPM: स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' टीवी दुनिया का घर-घर मशहूर शो में से एक है। जब से कहानी में थर्ड जनरेशन लीप लाया गया है सीरियल को टीआरपी मिलना बंद हो गई। दिन पर दिन सीरियल का टीआरपी लिस्ट मे हाल बुरा होता गया। टॉप 5 से सीधा सीरियल टॉप 10 के स्थान पर आ लुढ़का। इसी को देखते हुए शो चैनल के रेडार पर है। कुछ समय पहले रुमर्स उड़ने लगे कि सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' मेकर्स भाविका शर्मा की एंट्री कराएंगे। अब खुद इन खबरों पर भाविका का बयान सामने आया है।
इंडिया फॉर्म की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) ने सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaa Meiin) में अपनी वापसी को लेकर कहा 'वो जरूर शो में लौटना चाहेंगी। हालांकि औपचारिक तौर पर मुझे मेकर्स की तरफ से ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला। मुझे खुद ये खबर मीडिया के जरिए मिली।' अपने बयान से भाविका ने साफ कह दिया है कि उन्हे अभी तक मेकर्स से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर फैंस मेकर्स से गुजारिश कर रहे हैं कि वो जरूर भाविका को कहानी में लेकर आएं।
भाविका के बाद अब मेकर्स के बयान का आना बाकी है जो जल्द ही सुनने को मिल सकता है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' कहानी दर्शकों को कुछ रास नहीं आ रही। इन दिनों एपिसोड में नील को पता चल गया है कि शादी से पहले तेजस्विनी ऋतुराज से प्यार करती थी। अब शादी कर नील को पछतावा हो रहा है कि उसने ये शादी क्यूँ की।
