टीवी मसाला

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 28 Janurary 2023, Full Episode: सई ने किया विराट- पाखी के खिलाफ किडनैपिंग का केस, शो में होगी इस शख्स की एंट्री

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 28, 2023, 12:04 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 28 Janurary 2023, Full Episode: शो में पाखी को विनायक की सच्चाई पता चल गई है। वो कहती हैं कि किसी भी हालत में अपने बेटे को नहीं देगी। लेकिन सई भी हार मानने को तैयार नहीं है। वो विराट और पाखी के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज करती हैं।

Image

ghum hai kisi ke pyaar mein (credit pic: social media)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein 28 Janurary 2023, Full Episode: स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) इमोशनल ट्रैक चल रहा है। एपिसोड की शुरुआत पाखी और विनायक से होती है, जो एक्सीडेंट से बाल-बाल बचते हैं। पाखी ड्राइवर को सही से गाड़ी चलाने के लिए कहती है। वो ड्राइवर से पूछती हैं कि गाड़ी ठीक होने में कितना समय लगेगा। वो चाहती हैं कि विनायक अपने नाना- नानी के पास लंदन चला जाए। तभी उसे अनजान शख्स के लेटर के बारे में याद आता है और वो लेटर देखती हैं जिसमें लिखा होता है वीणू ही विनायक है। ये लेटर उसे आनंदी ने लिखा होता है। पाखी विराट से इसके बारे में पूछती है। विराट पाखी को सच बता देता है। आनंदी इस बात से खुश होती है कि विनायक को उसके असली माता- पिता मिल गए हैं।

पाखी विनायक की सच्चाई जानने के बाद काफी दुखी होती है। उसे लगता है विराट ने जानबूझकर सच्चाई छिपाई क्योंकि वो कभी मां नहीं बन सकती हैं। पाखी कहती हैं कि वो किसी भी हालत में विनायक को नहीं खो सकती हैं।

सई ने पाखी और विराट के खिलाफ दर्ज की शिकायत

विराट चौहान परिवार को बताता है कि मैं जानता था कि पाखी और सई विनायक को लेकर लड़ाई करेंगी। इसीलिए मैंने दोनों से ये सच्चाई छिपाई थी। विराट कहता है कि मैं पाखी और विनायक को वापस लेकर आऊंगा। सई विराट और पाखी के खिलाफ उसका बच्चा किडनैप करने का केस करती हैं। पहले पुलिसवाले सई की शिकायत नहीं लिखते हैं। बाद में उसके बहुत कहने पर वो शिकायत दर्ज कर लेते हैं। पुलिसवाले विराट से पूछताछ करने के लिए आते हैं। लेकिन वो उसे गिरफ्तार नहीं करते हैं क्योंकि विराट के खिलाफ कोई सबूत नहीं होता है। विराट सई से कहता है कि वो अपने इस फैसले पर पछताएगी और वो उसे कभी माफ नहीं करेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article