टीवी मसाला

Bigg Boss 20: लव गिल के चक्कर में स्काउट ओपी ने दिखाया यंग डीएसए को नीचा, अब दोस्ती में आई दरार!

Bigg Boss 20 Promo Video: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्काउट ओपी और यंग डीएसए के बीच दरार नजर आई।

Image

Bigg Boss 20: यंग डीएसए और स्काउट ओपी में आई दरार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में हर दिन कंटेस्टेंट्स का गेम पलटी लेता है। इतना ही नहीं, शो में गेम के चक्कर में ही कंटेस्टेंट्स के रिश्ते भी बदलते हुए नजर आते हैं। कई बार दोस्त गेम की खातिर ही दुश्मनों में बदल चुके हैं। 'बिग बॉस 20' में ऐसा बहुत बार देखने को मिला है। वहीं अब शो में यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती में भी दरार पड़ती नजर आ रही है। दरअसल, 'बिग बॉस 20' का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्काउट ओपी यंग डीएसए (Yung DSA) के आगे लव गिल को अपनी प्राथमिकता बनाते हैं, जिसे देख यंग डीएसए का पारा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इन 7 कंटेस्टेंट्स पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, काजी को छोड़ स्काउट ने इस सदस्य को बनाया निशाना

'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि यंग डीएसए, स्काउट ओपी (Scout OP) और लव गिल आपस में बात करते नजर आए। स्काउट, लव से करते हैं कि स्लैब साफ कर दो प्लीज, लेकिन लव गिल जवाब देती हैं कि वो ये नहीं कर सकती हैं। अगर उन्हें कोई और काम देना है तो ठीक है। इसी बीच यंग डीएसए वहां प्लेट रखते हैं, जिसपर स्काउट कहते हैं कि भाई इसे ले जा किचन में। लेकिन यंग उनका चेहरा देखने लगते हैं, जिसपर स्काउट सवाल करते हैं कि इसमें भी तेरा मुंह बन गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: बदला लेने पर आईं Arishfa Khan, लाइफलाइफ जाते ही कनिका-माही और गुल्लू का जीना किया दुश्वार

    यंग डीएसए का चढ़ा पारा

    'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) में यंग डीएसए ने स्काउट ओपी को बातें सुनाते हुए कहा कि मुझे बहुत वक्त से ऐसा लग रहा है कि तू मुझे कम समझ रहा है। उन्होंने लव गिल को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो आधे घंटे से ऐसे ही बैठी हुई है, तू उसे कोई काम नहीं बोल रहा है। लेकिन मैंने केवल प्लेट रखी है और तू मुझे बोल रहा है कि इसे धो डाल। मेरे लिए सम्मान बहुत टॉप पर है, मुझे महसूस हो गया है कि मेरा अपमान हो रहा है। मैं ये सब सुनकर नहीं लेता हूं। दूसरी ओर आम्रपाली दुबे ने भी यंग डीएसए को समझाया कि जब दो लोगों को सिर्फ एक-दूजे से फर्क पड़ रहा है तो मत बैठो, वहां रहकर अपना कटवाने का कोई मतलब नहीं है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article