बॉलीवुड

Tiger Shroff पर हुई फायरिंग को लेकर आया Ravi Kishan का रिएक्शन, बोले- माता रानी ने उन्हें बचाया...

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बीते दिन बड़ी घटना घटी। दरअसल, अंजान शख्स ने टाइगर श्रॉफ पर हमला किया और उनपर गोली भी चलाई। इस मामले पर अब रवि किशन का रिएक्शन आया है।

Image

Tiger Shroff पर हुई फायरिंग पर आया रवि किशन का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते दिन तीन अंजान शख्स ने फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ के साथ हुई इस घटना ने न केवल इंडस्ट्री को बल्कि उनके फैंस को भी हैरान करके रख दिया है। हालांकि टाइगर श्रॉफ पूरी तरह से सुरक्षित हैं। लेकिन हमले के दौरान टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले एस शख्स को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अब इस मामले पर मशहूर एक्टर और सांसद रवि किशन का रिएक्शन सामने आया है। रवि किशन ने टाइगर श्रॉफ के बारे में बात करते हुए कहा कि माता रानी ने उन्हें बचा लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद मां Ayesha Shroff का पहला रिएक्शन, बोलीं- 'गॉड इज ग्रेट'

    रवि किशन (Ravi Kishan) ने मीडिया संग बातचीत के दौरान टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग को लेकर रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, "ये उदासीन है और चिंता का मामला है। हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है। एक जांच बैठाई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। टाइगर मासूम है और अच्छे इंसान हैं, माता रानी ने उनकी रक्षा की है।" रवि किशन ने मामले की जांच पर आगे कहा, "महाराष्ट्र पुलिस और महाराष्ट्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जल्द ही इसके जिम्मेदारों को पकड़ा जाएगा और उन्हें कड़ी सजा मिलेगी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के बाद मां Ayesha Shroff का पहला रिएक्शन, बोलीं- 'गॉड इज ग्रेट'

      बता दें कि रवि किशन के अलावा एक्टर रवि दुबे ने भी टाइगर श्रॉफ संग हुई घटना पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "ये सुरक्षा में कमी है। मैंने अभी तक टाइगर से बात नहीं की है। बल्कि मैं जैकी सर को कॉल करने वाला था। लेकिन अच्छी बात ये है कि टाइगर सुरक्षित है। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।"

      अमाल मलिक ने जताई चिंता

      अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने भी टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, "अपने डेब्यू से ही टाइगर ने हर पीढ़ी का मनोरंजन किया है और मुझे समझ नहीं आ रहा कि जिस इंसान ने शायद कभी भी किसी के साथ गलत नहीं किया और सबसे दयालु है, उसे इन सबसे गुजरना पड़ रहा है। टाइगर, अपना ध्यान रखना मेरे भाई, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। अभी बस अपने परिवार के साथ रहना और किसी के साथ नहीं। मुंबई में आखिर ये हो क्या रहा है?"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article