टीवी मसाला

Exclusive: 'पति-पत्नी और पंगा 2' के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya, सालों बाद होगी TV पर वापसी

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya In Pati Patni Aur Panga 2: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया जल्द ही 'पति-पत्नी और पंगा 2' में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो के लिए दोनों कंफर्म हो चुके हैं।

Image

Pati-Patni Aur Panga 2 के लिए कंफर्म हुए Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya In Pati Patni Aur Panga 2: टीवी के पॉपुलर कपल एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के लिए ये साल बेहद खूबसूरत रहा। क्योंकि इस साल कपल जुड़वा बेटों के मम्मी-पापा बने। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने इस साल पहली बार उन्होंने अपने जुड़वा बेटों के साथ गणेशोत्सव भी मनाया। वहीं इन सबके बीच दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सालों बाद दिव्यांका त्रिपाठी टीवी पर वापसी के लिए तैयार हैं। वह अपने पति विवेक दहिया के साथ छोटे पर्दे पर कमबैक करेंगी और एक रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: बीच में शो छोड़ने पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये बहुत दर्दनाक था लेकिन...

    दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया कलर्स के अपकमिंग पॉपुलर शो 'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga 2) के सीजन 2 का हिस्सा बनने वाले हैं। टेली टॉक से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शो के लिए कंफर्म किया जा चुका है। दोनों की केमिस्ट्री अब रियलिटी शो में देखने को मिलेगी, जिसे लेकर लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हालांकि इस मामले पर अभी तक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की ओर से कोई रिेएक्शन सामने नहीं आया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King के बाद क्या लेकर आएंगे Shah Rukh Khan? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; 'धुरंधर' के लिए कही ये बात
      बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साथ में 'ये है मोहब्बतें' शो किया था, लेकिन जहां एक्ट्रेस लीड रोल में थीं तो वहीं विवेक दहिया सपोर्टिंग रोल में थे। लेकिन अब पहली बार ऐसा होगा, जब किसी शो में लोगों को इंडस्ट्री की चहेती जोड़ी दिव्यांका और विवेक को साथ देखने का मौका मिलेगा।

      ये TV कपल भी करेंगे 'पति-पत्नी और पंगा 2' में एंट्री

      'पति पत्नी और पंगा' (Pati Patni Aur Panga 2) के दूसरे सीजन में टीवी के और भी कई कपल हाथ आजमाने वाले हैं। इस लिस्ट में राहुल वैद्य-दिशा परमार, शब्बीर आहलुवालिया-कांची कौल, परमीत सेठी-अर्चना पूरन सिंह, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी और शरद केल्कर-कीर्ति गायकवाड का नाम शामिल है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी जोड़ी इस बार धमाल मचाती है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article