बॉलीवुड

King के बाद क्या लेकर आएंगे Shah Rukh Khan? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी; 'धुरंधर' के लिए कही ये बात

Shah Rukh Khan Open Up On King And Dhurandhar: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने हाल ही में आस्क एसआरके सेशन चलाया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिये।

Image

Shah Rukh Khan ने King और 'धुरंधर' पर कही ये बात (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Shah Rukh Khan Open Up On King And Dhurandhar: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। शाहरुख खान की 'किंग' से जुड़े लुक ने लोगों को इंप्रेस किया ही था। साथ ही अभी तक मूवी से जुड़ी कई बीटीएस फोटोज और वीडियोज भी वायरल हो रही हैं, जिसने उत्साह को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है। लेकिन शाहरुख खान 'किंग' के बाद भी किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट में आ रहे हैं या नहीं? इस मामले पर अब खुद एसआरके ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने हाल ही में शुरू किये आस्क एसआरके सेशन के दौरान 'धुरंधर' पर भी अपनी राय दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Bads of Bollywood के सीजन 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट, Netflix और Red Chillies के बीच चल रही बात

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फैंस से जुड़ने के लिए '#ASKSRK' सेशन शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों के खूब जवाब दिये। एक यूजर ने उनसे 'किंग' के बाद आने वाले अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर सवाल किये। यूजर ने पूछा, "सर किंग के बाद क्या आएगा?" शाहरुख खान ने इसके जवाब में कहा, "पता नहीं अभी तो 'किंग' अकेला काफी है।"

    शाहरुख खान से एक यूजर ने पूछा कि सर आप 'किंग' पर कोई अपडेट दो, क्योंकि 3 साल पहले लास्ट मूवी देखी थी। ऐसे में शाहरुख ने जवाब दिया, "अब पिक्चर ही देखो ना! तरसा नहीं रहा है, अच्छी वाली बना रहा हूं कि दिल को तसल्ली मिले। सब आएगा 24 दिसंबर से पहले।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Daayra' से पहले इन 5 मूवीज में दिखाया गया था 'रियल लाइफ एनकाउंटर', कांप उठी दर्शकों की आत्मा

    'धुरंधर' पर शाहरुख खान ने तोड़ी चुप्पी

    शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने इस दौरान रणवीर सिंह की 'धुरंधर' पर भी रिएक्शन दिया। उनसे यूजर ने सवाल किया, "क्या आपने 'धुरंधर' देखी?" ऐसे में शाहरुख खान ने जवाब दिया, "दो ही पार्ट बहुत पसंद आई। पूरी टीम ने जबरदस्त काम किया।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article