टीवी मसाला

Exclusive: 'अनुपमा' फेम अद्रिजा रॉय की सगाई पर ऑनस्क्रीन पति ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस के मंगेतर के लिए कही ये बात

Exclusive Anupamaa Fame Shivam Khajuria Breaks Silence On Adrija Roy Engagement: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय अपने बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर संग सगाई के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी सगाई पर अब ऑनस्क्रीन पति शिवम खजुरिया ने चुप्पी तोड़ी है। शिवम ने बताया कि सगाई के वक्त वह वहां मौजूद थे।

Image

फोटो क्रेडिट- अद्रि़जा रॉय इंस्टाग्राम

Exclusive Anupamaa Fame Shivam Khajuria Breaks Silence On Adrija Roy Engagement: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अद्रिजा रॉय ने रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में भी राही बनकर खूब लाइमलाइट लूटी है। हाल ही में एक्ट्रेस सगाई के बंधन में बंधी हैं। अद्रिजा रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड विग्नेस अय्यर के साथ सगाई की, जिससे जुड़ी तस्वीरें भी अद्रिजा रॉय ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर की सगाई की तस्वीरें देख टीवी के बहुत से सितारों ने उन्हें बधाइयां दी हैं। एक्ट्रेस पिंक साड़ी पहने तमिल ब्राइडल लुक में दिखाी दीं। वहीं विग्नेश अय्यर (Vignuesh Iyer) भी कुर्ता और धोती पहने नजर आए। अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) की सगाई को लेकर अब उनके ऑनस्क्रीन पति शिवम खजुरिया ने भी चुप्पी तोड़ी है।

'अनुपमा' फेम शिवम खजुरिया ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत में अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) की सगाई के बारे में काफी कुछ बताया। शिवम खजुरिया ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि वह अद्रिजा रॉय के मंगेतर यानी विग्नेश अय्यर (Vignuesh Iyer) से पहले भी मिल चुके हैं। शिवम खजुरिया ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि अद्रिजा को उसका हमसफर मिल चुका है। मैं पहले भी उनसे कई बार मिल चुका हूं और वो अच्छे इंसान हैं। सगाई विग्नेश के फार्महाउस यानी शाहपुर में हुई थी, जो कि मुंबई में है। इस दौरान अद्रिजा रॉय और विग्नेश के प्रियजन वहां मौजूद थे। मैं और मेरे को-स्टार्स भी अद्रिजा की खुशी में शामिल हुए और इस खास पल में उसके साथ ही रहे। हमने डांस किया, पार्टी की और साथ में जमकर एंजॉय किया। मैं आशा करता हूं कि उनकी आगे की जिंदगी बेहद खूबसूरत हो।"

25 जनवरी को हुई थी अद्रिजा रॉय और विग्नेश अय्यर की सगाई

अद्रिजा रॉय (Adrija Roy) और विग्नेश अय्यर (Vignuesh Iyer) की सगाई बीते 25 जनवरी को हुई है। अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए अद्रिजा रॉय ने कैप्शन में लिखा, "अपने प्यार से सगाई की, जिसकी मैंने कामना की थी। एक साधारण हेलो से लेकर इस पवित्र वादे तक, मेरा दिल भर आया है। आई लव यू माय लव।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article