Adrija Roy Engaged: टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय अक्सर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अभी हाल ही में अद्रिजा रॉय ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर डाली जिसे देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं। टीवी से लेकर फैंस सभी अद्रिजा और उनके मंगेतर को बधाई देते हुए नजर आए।
अनुपमा फ़ेम एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में बॉयफ्रेंड विग्नेश अय्यर संग सगाई रचाई। दोनों की सगाई विग्नेश के मुंबई स्थित फार्महाउस में हुई।
सगाई के दौरान विग्नेश अय्यर ने अपनी मंगेतर अद्रिजा रॉय के माथे को चूमा। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। अद्रिजा और विग्नेश का ये अंदाज फैंस का दिल ले गया।
अद्रिजा रॉय वैसे तो बंगाली है लेकिन उनके होने वाले पति विग्नेश अय्यर तमिल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में सगाई से जुड़ी सारी रस्में तमिल रीति रिवाजों से हुई है।
बीते कई सालों से विग्नेश अय्यर और अद्रिजा रॉय एक दूजे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अद्रिजा ने विग्नेश संग कई रोमांटिक तस्वीर शेयर रिलेशनशिप की खबरों पर सच की मुहर लगाई।
कहा जा रहा है कि विग्नेश अय्यर और अद्रिजा रॉय सगाई के बाद काफी समय तक शादी नहीं करेंगे। इस साल घर में शादी की शहनाइयाँ नहीं बजेंगी। दोनों ही समय लेकर सात फेरों की तैयार करेंगे।
एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ने सगाई के तमिल ब्राइड वाला लुक अपनाया। कांचीवरम साड़ी और टेंपल ज्वेलरी में अद्रिजा रॉय काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं दूसरी तरफ विग्नेश अय्यर ने सिंपल कुर्ता और धोती पहना हुआ है।