टीवी मसाला

Exclusive: अभिषेक बजाज ने BB 19 में नियम तोड़ने की बात पर खोली मेकर्स की पोल, बोले- घर में बहुत रूल टूटे लेकिन...

Exclusive Abhishek Bajaj Breaks Silence On Breaking Rules In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' से अभिषेक बजाज का एविक्शन हो गया है। वहीं हाल ही में टेली टॉक संग बातचीत के दौरान एक्टर ने घर में नियम तोड़ने के आरोप पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम, जियो हॉटस्टार

Exclusive Abhishek Bajaj Breaks Silence On Breaking Rules In Bigg Boss 19: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' से बीते सप्ताह अभिषेक बजाज का एविक्शन हुआ था, जिसके बाद घर की गेम का रुख ही बदल गया। कुछ लोगों का कहना था कि प्रणित मोरे ने कॉम्पिटीशन कम करने के लिए अभिषेक बजाज को बाहर कर दिया। वहीं 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) से बाहर आने के बाद अभिषेक बजाज ने कंटेस्टेंट्स की गेम की पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब उन्होंने टेली टॉक संग बातचीत के दौरान 'बिग बॉस 19' में नियम तोड़ने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि घर में सबने रूल तोड़े थे।

अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में पूल में फुसफुसाकर बात की थी, जिसके बाद बिग बॉस ने असेंबली रूम में दोनों की क्लास लगाई। इतना ही नहीं, उनके एलिमिनेशन की भी बात उठाई थी। इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए अभिषेक बजाज ने कहा, "देखिये हमारे घर में बहुत सारे रूल्स टूटे हैं। वॉशरूम में जाकर लोग स्मोक करते हैं और एक या दो नहीं बल्कि तीन लोग। तो उनको भी बोला जा सकता है। माना कि हमने किया और मस्ती में हमने बोल दिया कि 'हमारी बात हो गई'। लेकिन ऐसी भी कोई बात नहीं थी, और हम उसके लिए सजा भुगतने के लिए भी तैयार थे। लेकिन हम दोनों को एलिमिनेशन के लिए डालना, वो मुझे बहुत ज्यादा लगा था। मुझे इस बात की खुशी थी कि मेरे दोस्तों ने उस वक्त मेरा साथ दिया वहां पर।"

बता दें कि मृदुल तिवारी ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर को एक और मौका देने की बात कही थी, जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें और मृदुल तिवारी को छोड़कर बाकी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया था। इन सबसे इतर अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर संग दोस्ती पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, "क्यूट है यार वो। वो मुझे घर में जीवित रखती थी। हम एक-दूजे के नजदीक थे और अच्छे से बात भी करते थे।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article