श्वेता तिवारी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। श्वेता तिवारी ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, लेकिन ये शादी ज्यादा चली नहीं आर एक्ट्रेस ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाने के बाद तलाक दे दिया। तलाक के बाद एक्ट्रेस ने अभिनव कोहली से शादी कर ली थी, लेकिन ये शादी भी ज्यादा नहीं चली और दोनों की राहें अलग हो गई। हाल ही में श्वेता तिवारी के पहले एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने एक्ट्रेस को लेकर कई शॉकिंग दावे किए है। आइए जानते है कि उन्होंने क्या बोला है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने दावा किया कि तलाक के बाद अभिनव उनके पास रोते हुए आए थे और मदद मांग रहे थे। राजा ने बातचीत में कहा- "उसके भाई थे। कहती तो सबको भाई थी। अभिनव कोहली को भी भाई कहती थी। भाई है मेरा, भाई का दोस्त है। बाद मे वो बॉयफ्रेंड बन गया, पति बन गया। राजा ने श्वेता पर उनकी बेटी पलक को उनसे दूर रखने का भी आरोप लगाया है। जब श्वेता ने अभिनव से दोबारा शादी कर ली, तो वह आदमी भी मेरे पास रोता हुआ आया। उसने मुझसे पूछा, मुझे क्या करना चाहिए, मुझे बताओ पहले तुम्हारा तलाक का मामला चल रहा था और अब यह मुसीबत मुझपर आ पड़ी है।
चार रुपये देखकर तुम्हारी नीयत बदल गई
इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने कहा-"चार रुपये देखकर तुम्हारी नीयत बदल गई। बचपन से ही तुम गरीबी की जिंदगी में जीए हो। चॉल में रहे हो। अचानक से जब पैसे आए तो दिमाग खराब हो गया। पढ़ाई लिखाई तुमने की नहीं है। अनपढ़ तुम वैसे हो। तो जब आप काम करने लगते हो तो वो इंसान वैसा नहीं रहता है। मैंने कमाया है और ये मेरा पैसा है। तुमने कमाया क्या? मुझे समझ नहीं आता कि कैसे कोई अपने परिवार में ऐसे कह सकता है कि ये मेरा पैसा है। ये हमारा पैसा है। लेकिन अगर उसकी सोच ही वहीं तक है तो क्या किया जा सकता है।'
