टीवी मसाला

Chum Darang पर भद्दी टिप्पणी एल्विश यादव को पड़ी भारी, NCW के सामने पेश होकर एक्ट्रेस से मांगी माफी

Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav Apologize To Chum Darang For Racist Remark: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट में चुम दरांग के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव को समन भेजा था। वहीं अपनी पेशी में एल्विश यादव ने माफी मांगी है।

Image

एल्विश यादव ने अपने कमेंट के लिए चुम दरांग से मांगी माफी

Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav Apologize To Chum Darang For Racist Remark: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव इन दिनों 'लाफ्टर शेफ 2' में नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव अपने काम से इतर कई बार विवादों के कारण सुर्खियों में आ जाते हैं। कुछ वक्त पहले एल्विश यादव ने रजत दलाल संग अपने पॉडकास्ट में चुम दरांग के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी। एल्विश यादव ने चुम दरांग की तुलना कोविड-19 से की थी। इस मामले को लेकर एल्विश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग हुई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को समन भेजा था, जिससे 22 अप्रैल को एल्विश यादव राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए। वहां एल्विश यादव ने चुम दरांग के खिलाफ अपने कमेंट के लिए माफी भी मांगी।

राष्ट्रीय महिला आयोग के ऑफिस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने चुम दरांग के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगी। उन्होंने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा, "जैसे-जैसे हम जिंदगी में आगे बढ़ते हैं, उम्र बढ़ती है तो समझदारी आती है और जो चुम वाला था उसमें बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिनको मेरी भावनाएं समझ नहीं आईं। मैं सहमति जाहिर करता हूं कि अगर मेरे बयान ने लोगों को परेशान किया है तो इसमें जरूर कुछ गलत रहा होगा। इस मामले के लिए मैं अंदर गया था और मैंने माफी मांगी। किसे से निजी तौर पर मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। न किसी के लिए मेरे मन में गलत भावनाएं हैं। मैंने अपनी माफी दाखिल कर दी है।"

एल्विश यादव का क्या था कमेंट

बता दें कि एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने पॉडकास्ट में कहा था, "करण वीर मेहरा को पक्का कोविड-19 हुआ होगा, वरना चुम किसको पसंद आ सकती है यार। इतना किसका टेस्ट खराब हो सकता है। चुम, नाम में ही अश्लीलता है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article