टीवी मसाला

Bigg Boss 18: वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट पर भद्दा कॉमेंट करती नजर आई Eisha Singh, कशिश ने भी कही ये गंदी बात

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Kashish Kapoor mocked wild card contestant: बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में देखा गया की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और कशिश कपूर घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आईं एडिन रोज (Edin Rose), अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) और यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) का मजाक उड़ाते नजर आती हैं।

Image

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Kashish Kapoor mocked wild card contestant

Bigg Boss 18 Eisha Singh and Kashish Kapoor mocked wild card contestant: कलर्स टीवी और सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 18 ने इन दिनों अपने हाई वोल्टेज ड्रामे से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। मेकर्स भी शो को दिलचस्प बनाने के लिए नए-नए पैतरें आजमा रहे हैं। अब बीते वीकेंड के वार पर तीन वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट की एंट्री के बाद घर का माहौल पूरी तरीके से बदल गया है। वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट एडिन रोज (Edin Rose), अदिति मिस्त्री (Aditi Mistry) और यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) की एंट्री ने घर में नए समीकरण बना दिए हैं। जहां एक तरह अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा की इनसे दोस्ती बढ़ रही है। दूसरी तरफ कुछ घरवाले इन हसीनाओं को पसंद नहीं कर रहे हैं। बीते एपिसोड में देखा गया की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और कशिश कपूर इन वाइल्ड कन्टेस्टन्ट का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे। आइए रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के बीते एपिसोड में देखा गया की ईशा सिंह, एलिस कौशिक और कशिश कपूर बैठ के बातचीत कर रहे होते हैं। इसी दौरान वह घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आईं एडिन रोज, अदिति मिस्त्री और यामिनी मल्होत्रा का पीठ पीछे मजाक उड़ाते नजर आते हैं। ईशा सिंह बिना नाम लिए बोलती हैं कि 'स्किन पर बहुर सारी चीजें हुई हैं, एक-एक चीज फेक है।' इसके बाद वह उन तीनों की उम्र का अनुमान लगाते नजर आते हैं। ईशा बोलती हैं कि 'वह 30-35 के आस पास होंगे। वहीं एलिस बोलती हैं कि 'शायद ये 40 के हैं। इनकी स्किन से लगता है।'

बिग बॉस 18 के घर में ईशा आगे वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट एडीन को टैग करते हुए उन्हें 'गटर माउथ' बोलती है। अब ईशा, एलिस और कशिश कपूर द्वारा वाइल्ड कार्ड कन्टेस्टन्ट की बॉडी शेमींग करने पर सलमान खान कैसे रिएक्ट करते हैं ये वीकेंड के वार पर देखना दिलचस्प होगा।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article