टीवी मसाला

Drashti Dhami के घर 41 हफ्ते बाद भी नहीं आया नन्हा मेहमान, वीडियो देख फैंस बोले- दिवाली पर धमाका होगा...

Drashti Dhami Waiting For Baby Eagerly Fans Gives Epic Reply On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। दृष्टि धामी लेकिन अपने बेबी का इंतजार करते-करते थक गई हैं। उन्होंने हाल ही में वीडियो शेयर किया, जिसपर फैंस ने भी मजेदार रिएक्शन दिया है।

Image

दृष्टि धामी अपने बेबी का इंतजार करते-करते गईं थक

Drashti Dhami Waiting For Baby Eagerly Fans Gives Epic Reply On Internet: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दृष्टि धामी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। शादी के 9 साल बाद दृष्टि धामी के घर नन्हा मेहमान आएगा, जिसके लिए एक्ट्रेस बेहद एक्साइटेड हैं। हैरत की बात तो यह है कि दृष्टि धामी (Drashti Dhami) अब अपने बेबी का इंतजार करते-करते थक गई हैं। वह एक-एक दिन गिन रही हैं और इन दिनों को बेसब्री से काट रही हैं। हाल ही में दृष्टि धामी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बच्चे की राह तकती नजर आईं। इस वीडियो को देख फैंस ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) ने नन्हे मेहमान के आने से पहले ही उसके लिए कमरा तैयार करा दिया है। एक्ट्रेस ने वीडियो में बेबी बंप पर हाथ फेरते हुए कहा, "41 हफ्ते और अभी भी कोई बेबी नहीं आया।" उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुे कैप्शन में भी मजेदार बात कही। दृष्टि धामी ने कैप्शन में लिखा, "बेबी अब मुझे बुरी तरह चिढ़ा रहा है।" वीडियो में दृष्टि धामी के एक्सप्रेशंस देखने लायक थे। उनके वीडियोज देख फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

दृष्टि धामी (Drashti Dhami) के वीडियो देख फैंस ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया। एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, "बेबी धमाके के लिए दिवाली का इंतजार कर रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता है दिवाली पर लक्ष्मी घर आएगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ओह बेबी मम्मा की बेली में अपना वक्त ले रहा है।" बता दें कि दृष्टि धामी की ड्यू डेट भी अक्टूबर ही है, ऐसे में एक्ट्रेस अपने बेबी को गोद में लेने के लिए और भी ज्यादा बेताब हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article