Drashti Dhami Dance In Last Days Of Pregnancy: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। दृष्टि धामी शादी के 9 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। खास बात तो यह है कि अक्टूबर में ही उनके घर नन्हा मेहमान आ सकता है। लेकिन प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी दृष्टि धामी की चुलबुलाहट थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चेहरे पर टी-शर्ट पहनकर डांस करती नजर आईं। दृष्टि धामी (Drashti Dhami) का ये वीडियो देख जहां कुछ लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए तो वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Drashti Dhami ने प्रेग्नेंसी के नौंवे महीने में इस कदर जोश के साथ किया गरबा डांस, वीडियो देख बाहर आ जाएगा दिल
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) के वीडियो में नजर आया कि उन्होंने अपने बेबी बंप पर ड्रॉइंग की हुई थी। इसे फ्लॉन्ट करते हुए दृष्टि धामी ने जबरदस्त अंदाज में डांस किया। वीडियो को साझा करते हुए दृष्टि धामी ने कैप्शन में लिखा, "50 समोसों की हेल्दी डाइट पर हूं और डांस कर रही हूं।" दृष्टि धामी के इस वीडियो पर अभी तक 51 हजार से भी ज्यादा बार लाइक आ चुके हैं। एक्ट्रेस के वीडियो को देख जहां करण वी ग्रोवर और अर्जित तनेजा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं दूसरी ओर हिना खान ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया।
दृष्टि धामी चढ़ीं ट्रोल्स के हत्थे
दृष्टि धामी (Drashti Dhami) का ये वीडियो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को जरा भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, "प्रेग्नेंसी को तमाशा बना दिया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या नया ड्रामा है, बच्चे को परेशानी हो जाएगी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "पागलपंती की हद्द होती है। प्रेग्नेंसी को मजाक बना दिया है इन सभी शर्मनाक हरकतों से।"
