टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अभिषेक बजाज को डेट करने की बात पर डोनल बिष्ट ने उगला सच, बोलीं- मैं यहां अपने प्यार...

Donal Bisht Break Silence On Link Up With Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक बजाज को लेकर खबर आई थी कि तलाक के बाद उन्होंने डोनल बिष्ट को डेट किया था। वहीं इन खबरों पर अब डोनल बिष्ट ने चुप्पी तोड़ी है और सच से पर्दा उठाया है।

Image

फोटो क्रेडिट- डोनल बिष्ट, अभिषेक बजाज इंस्टाग्राम

Donal Bisht Break Silence On Link Up With Bigg Boss 19 Abhishek Bajaj: टीवी के मशहूर एक्टर अभिषेक बजाज ने 'बिग बॉस 19' में रहकर खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिषेक बजाज की गेम ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहां तक कि लोग उन्हें टॉप 5 में भी देखना चाहते थे, लेकिन उनके एविक्शन ने दर्शकों को चौंकाकर रख दिया था। अभिषेक बजाज के 'बिग बॉस 19' में रहने के दौरान उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें भी सामने आई थीं। अभिषेक बजाज की एक्स पत्नी आकांक्षा जिंदल ने तो उनपर संगीन आरोप लगाए ही। साथ ही एक्टर को लेकर ये भी खबर आई थी कि उन्होंने डोनल बिष्ट (Donal Bisht) को डेट किया है। लेकिन कुछ वक्त बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया। वहीं अब इस मामले पर डोनल बिष्ट ने चुप्पी तोड़ी है और मामले का सच बयां किया है।

डोनल बिष्ट (Donal Bisht) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अभिषेक बजाज संग लिंकअप की खबरें फैलाने वालों को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा, "मैं शहर से बाहर शूटिंग कर रही थी और इन चीजों को देखने का मेरे पास वक्त नहीं था। लेकिन जो मुझे कहना है वो ये है कि बंद करो मेरा नाम बेफालत की चीजों में घसीटना। अगर आपको सच नहीं मालूम तो कमेंट मत करो और झूठी अफवाहें मत फैलाओ, क्योंकि मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। किसी भी गलत आरोप और मानहानि के खिलाफ कानूनी एक्शन लिया जाएगा। लोग केवल आपको और आपके नाम का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करते हैं। मैं इन सबसे थक चुकी हूं। मैं जागरूक हूं और खुश हूं।"

donal bisht

फोटो क्रेडिट- डोनल बिष्ट इंस्टाग्राम

डोनल बिष्ट (Donal Bisht) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अभिषेक बजाज को डेट करने की खबर पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखा, "मैंने इतने सालों तक अपने काम के जरिए अपना नाम बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं एक सम्मानजनक लड़की हूं जो अच्छे परिवार से आती है और अच्छे संस्कार भी हैं। मैं यहां काम करने के लिए हूं, किसी की जिंदगी के ड्रामे का हिस्सा बनने के लिए नहीं। मैं यहां अपने प्यार सिनेमा के लिए इंडस्ट्री में हूं, उस क्राफ्टर के लिए हूं जो भगवान ने मेरे लिए तय किया हुआ है। इन गलत नैरेटिव से मुझे दूर ही रखें। धन्यवाद, आप लोगों को जल्द ही स्क्रीन्स पर देखूंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article