Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 खत्म हो गया है। शो में तुलसी की कहानी को मेकर्स ने अच्छे नोट पर खत्म किया, लेकिन एकता कपूर का सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं (Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain) चल रहा है। ये सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पिन ऑफ है, जिसमें वृंदा और अंगद की कहानी दिखाई जा रही है। शो में अंगद का रोल रोहित सुचांती निभा रहे हैं और तनीषा मेहता शो में वृंदा में काफी पसंद की जा रही हैं। शो के ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को पसंद आ रहे हैं और इसी बीच मेकर्स नया धमाका करने वाले हैं। शो में मिहिर विरानी के कैरेक्टर की एंट्री होने वाली है, जिसे अमर उपाध्याय (Amar Upadhyay) निभाते हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'डबल स्टैंडर्ड... पीठ पीछे बुराई', लव गिल संग लड़ाई में Sana Maqbul ने Mahhi Vij को किया टारगेट?
टीवी मसाला
Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain में हुई मिहिर की वापसी, नए अवतार में धमाका करेंगे Amar Upadhyay
- Authored by: कविता
- Updated Nov 12, 2026, 10:42 AM IST
Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: टीवी सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। शो में मिहिर विरानी की वापसी होगी।
Amar Upadhyay In Kyunki Rishton Ke Bhi Roop Badalte Hain: (photo credit- instagram)
