टीवी मसाला

'मुझ पर गया है तू...' बिग बॉस के सेट पर धर्मेंद्र ने सलमान खान के लिए कही थी ये बात, देखकर इमोशनल हुए फैंस

Dharmendra and Salman Khan: बीते दिन 24 नवंबर के दिन बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र का निधन हो गया, जिसके चलते एंटेरटेन्मेंट इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर के वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान शो 'बिग बॉस' के सेट पर धर्मेंद्र संग बात कर रहे हैं।

Image

Image Source: Instagram

Dharmendra and Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कल एक बड़ा दुखद दिन रहा। ही-मैन नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। धर्मेंद्र काफी समय से बीमार चल रहे थे लेकिन कल आखिरी सांस लेकर वो स्वर्ग सिधार गए। दिग्गज कलाकार के जाने से पूरी इंडियन फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धर्मेंद्र और सलमान खान के बीच प्यार देखा गया। धर्मेंद्र और सलमान खान के बीच बाप और बेटे का रिश्ता कैसा था ये इस वीडियो में देखने को मिला।

वायरल हो रही वीडियो में दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सेट पर सलमान खान (Salman Khan) संग दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सलमान खान घुटनों पर बैठ कहते हैं, धर्म जी आपका बहुत धन्यवाद और आपको अगले सीजन में फिर से आना है।' ये सुन धर्मेंद्र बड़े ही प्यार से कहते हैं कि मैं जरूर आऊँगा, आपसे मोहब्बत है। तू मेरे जैसा है और मैंने कहा भी है कि टू मुझ पर गया है। इस दौरान देखा जा सकता है कि धर्मेंद्र और सलमान खान के बीच बाप और बेटे जैसा एक गहरा रिश्ता था। धर्मेंद्र सलमान खान को अपना मुंह बोला बेटा कहते थे। सिर्फ यही नहीं हमेशा सलमान खान की जिंदगी में सलीम के पिता का दर्जा धर्मेंद्र का रहा। जब कल धर्मेंद्र के निधन की खबर सलमान खान को मिली तो वो दौड़े-दौड़े शमशान घाट जा पहुंचे ताकि अपने पिता को अलविदा कह सकें। सोशल मीडिया पर सामने आईं वीडियोज में सलमान खान की आंखें नम देखी गईं क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी का एक करीबी खो दिया।

सलमान खान धर्मेंद्र के बहुत बड़े फैन थे। फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में सलमान खान और धर्मेंद्र ने साथ काम किया था। वहीं बात करें धर्मेंद्र कि तो उनकी आखरी फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निधन के बाद धर्मेंद को स्क्रीन पर देखा फैंस और परिवारवालों के लिए काफी ज्यादा इमोशनल होने वाला है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article