टीवी मसाला

"बेटे चिंता ना कर..." ना सलमान खान, ना गोविंदा... ICU से Dharmendra ने किया था 45 साल के इस लड़के को कॉल

एक्टर निकितन धीर (Nikitan Dheer) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि जब धर्मेंद्र आईसीयू में भर्ती थे तब उन्होंने कॉल करके एक्टर के पिता पंकज धीर की मृत्यु पर दुख जाहिर किया था और उन्हें दिलासा दिया था कि वो खुद को अकेला फील न करें। निकितन धीर ने इस किस्से से बताया है कि धर्मेंद्र जब बीमार थे तब भी उन्हें उनकी नहीं बल्कि दूसरे की चिंता थी।

Image

Image Source: Dharmendra

बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र की दरियादिली की कई मिसालें हैं। बॉलीवुड के किसी भी अभिनेता से बात करिए, वो धर्मेंद्र की तारीफ करते नहीं थकता है। करियर की शुरुआत से ही धर्मेंद्र का प्रेमभाव लोगों के बीच मशहूर रहा है। यहां तक कि जब वो खुद आईसीयू में थे तब भी धरम पाजी अपनी ये आदत नहीं भूले थे। आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले महाभारत में कर्ण का किरदार प्ले करने वाले एक्टर पंकज धीर की मौत हो गई थी। उस दौरान एक्टर धर्मेंद्र खुद बीमार थे और आईसीयू में भर्ती थे। पंकज धीर के बेटे निकितन धीर ने बताया है कि आईसीयू में भर्ती होने के वाबजूद भी धर्मेंद्र ने उन्हें कॉल किया था। (इसे भी पढ़ें: कौन और कहां हैं धर्मेंद्र की बेटियों का हाथ थामने वाले लड़के? कोई बिजनेसमैन तो कोई अमेरिका में है डेंटिस्ट)

आईसीयू में भर्ती होने के बावजूद पंकज धीर ने किया था निकितन धीर को कॉल

एक्टर निकितन धीर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए धर्मेंद्र की मृत्यु पर दुख जाहिर किया है। निकितन धीर ने लिखा है, "मेरे पिता और मैं अक्सर इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल एक्टर धरम अंकल के बारे में बात करते थे। धरम अंकल न केवल खूबसूरत इंसान थे बल्कि उनका दिल बच्चे जैसा साफ था। वो गोल्डन हार्ट इंसान थे जो सादा और ईमानदार थे। जब मेरे पिता की मृत्यु हुई तो धरम अंकल ने मुझे आईसीयू से कॉल किया था और उनकी मृत्यु पर दुख जाहिर किया था। धरम अंकल ने मेरी मां से बात की थी और कहा था कि चिंता न करें क्योंकि वो जल्द ही लौटकर आएंगे और उनसे मिलेंगे।" (इसे भी पढ़ें: मजाक-मजाक में काजोल की मां ने जड़ा था Dharmendra को थप्पड़... 'हीमैन' ने कान पकड़कर मांगी थी माफी)

"उनका चला जाना बहुत ही पर्सनल फील हो रहा है। मैं उनकी बाहों में बड़ा हुआ हूं। उन्होंने मुझे हमेशा आशीर्वाद और प्यार दिया है। उनकी एक हंसी पूरी महफिल को जगमग कर देती थी। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकेगा। धरम अंकल थैंक यू पूरी दुनिया को बताने के लिए अगर इंसान का दिल अच्छा हो तो वो क्या कर सकता है। आपकी जगह कोई नहीं ले सकता है... दुनिया को दूसरा धर्मेंद्र नहीं मिल सकता है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे... मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार धरम अंकल। ओम शांति..."

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article