कौन और कहां हैं धर्मेंद्र की बेटियों का हाथ थामने वाले लड़के? कोई बिजनेसमैन तो कोई अमेरिका में है डेंटिस्ट

Dharmendra Son in Law: बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र ने बीते दिनों ही इस दुनिया से विदा ली। धर्मेंद्र के चले जाने से पूरा देश उदास है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। धर्मेंद्र के जाने के बाद लोग उनके परिवार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। खास करके उनकी बेटियों और दामादों के बारे में। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको धर्मेंद्र के दामादों के बारे में ही वो जानकारी देंगे, जो शायद आपको कहीं और नहीं मिलेगी।

Authored by: राहुल शर्माUpdated Nov 26 2025, 13:10 IST
ग्लैमर की दुनिया से दूर ही रहे Dharmendra के दामाद... कोई विदेश में है सैटेल तो कोई है दिल्ली का रईस बिजनेसमैनImage Credit : Dharmendra/Family01 / 05

ग्लैमर की दुनिया से दूर ही रहे Dharmendra के दामाद... कोई विदेश में है सैटेल तो कोई है दिल्ली का रईस बिजनेसमैन

Dharmendra Daughters and Son-in-Law Information: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार धर्मेंद्र के चले जाने के बाद अचानक से उनकी फैमिली खबरों में छा गई है। धर्मेंद्र ने दो शादियां की थीं, जिनसे उनके 6 बच्चे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल और ईशा देओल को तो दुनिया जानती है क्योंकि इन्होंने फिल्मों में काम किया है लेकिन अजेयता, विजेयता और अहाना ग्लैमर वर्ल्ड से दूर ही रहना पसंद करते हैं, जिस कारण बहुत कम लोगों को ही इनके बारे में पता है। धर्मेंद्र के दामाद भी फिल्मी दुनिया से बहुत दूर रहते हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको धर्मेंद्र के दामादों के बारे में जानकारी देंगे, जिनमें से कोई बिजनेसमैन है तो कोई डेंटिस्ट है।

दिल्ली के बिजनेसमैन हैं Vijeta Deol के पति Vivek GillImage Credit : Dharmendra/Family02 / 05

दिल्ली के बिजनेसमैन हैं Vijeta Deol के पति Vivek Gill

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की सबसे बड़ी बेटी का नाम विजेयता है, जिनको फिल्मी दुनिया में कोई दिलचस्पी नहीं है। अजेयता ने फिल्मों से हमेशा दूरी बनाए रखी, जैसा कि उनके पिता की इच्छा थी। धर्मेंद्र ने अपनी बेटी अजेयता की शादी दिल्ली के बड़े बिजनेसमैन विवेक गिल के साथ कराई थी। विवेक गिल दिल्ली के अमीर बिजनेसमैन्स में से एक हैं, जो करोड़ों के मालिक हैं।

Ajita Deol के पति Kiran Chaudhary हैं डेंटिस्टImage Credit : Dharmendra/Family03 / 05

Ajita Deol के पति Kiran Chaudhary हैं डेंटिस्ट

बहुत कम लोगों को पता है कि धर्मेंद्र की छोटी बेटी अजेयता के पति का नाम किरन चौधरी है। किरन विदेश में रहते हैं और डेंटिस्ट हैं। अजेयता साल में कुछ दिनों के लिए भारत आती हैं और परिवार के साथ वक्त गुजारती हैं। शायद ही कोई जानता होगा कि अजेयता केवल फैमिली वुमेन नहीं हैं बल्कि वो वहां टीचिंग लाइन में हैं। धर्मेंद्र के पिता टीचर थे। उनके बाद अगर देओल परिवार में से किसी ने टीचिंग लाइन को चुना है तो वो अजेयता देओल हैं।

Bharat Takhtani ने की थी Esha Deol से शादी, अब हो चुका है तलाकImage Credit : Dharmendra/Family04 / 05

Bharat Takhtani ने की थी Esha Deol से शादी, अब हो चुका है तलाक

धर्मेंद्र ने भरत तख्तानी से अपनी तीसरी बेटी ईशा देओल की शादी की थी। भरत तख्तानी सिंधी फैमिली से रिश्ता रखते हैं और मुंबई के नामी बिजनेसमैन हैं। शादी में कुछ साल रहने के बाद ईशा-भरत ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया। कुछ वक्त पहले जब धर्मेंद्र की तबियत खराब थी तब भरत देओल परिवार के साथ दिखाई दिए थे।

Ahana Deol के पति Vaibhav Vohra का भी दिल्ली में करोड़ों का बिजनेसImage Credit : Dharmendra/Family05 / 05

Ahana Deol के पति Vaibhav Vohra का भी दिल्ली में करोड़ों का बिजनेस

हेमा मालिनी-धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल के पति का नाम वैभव वोहरा है। वैभव दिल्ली के जाने-माने बिजनेसमैन हैं, जिनकी कम्पनी में सैकड़ों लोग काम करते हैं। वैभव और अहाना की पहली मुलाकात ईशा देओल की शादी में हुई थी, जिसके बाद इनकी दोस्ती हो गई। कुछ वक्त के बाद इन दोनों ने शादी का फैसला लिया और धर्मेंद्र-हेमा ने इस पर मुहर लगा दी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!