Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) शुरू होने से कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर माही विज (Mahhi Vij) और सना मकबूल (Sana Maqbul) की दोस्ती खत्म होने का हिंट मिला था। सना मकबूल ने कई ऐसे क्रिप्टिक पोस्ट किए थे, जिसके बाद दावा किया गया था कि दोनों की दोस्ती खत्म हो गई है। इसके बाद सना के क्रिप्टिक पोस्ट जारी है और हर पोस्ट को माही विज से ही जोड़कर देखा जा रहा है। बीते दिनों शो में माही विज ने लव गिल के लिए होम ब्रेकर शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर लव ने माही के तलाक पर कमेंट कर दिया था। अब इसी ड्रामे के बीच सना मकबूल का एक और पोस्ट सामने आया है, जो काफी वायरल हो रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: Mahhi Vij संग टास्क में बेटी 'तारा' को घसीटने पर भड़के Jay Bhanushali, बोले- 'अब नहीं देखूंगा'
सना मकबूल का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
सना मकबूल ने X पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा। इस क्रिप्टिक पोस्ट में सना ने पीठ पीछे बुराई करना और डबल स्टैंडर्ड जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में सना ने लिखा है, 'यह एक इंसान मेरी बहुत बड़ी फैन है। कृपया उसके पेज को पसंद करें, मेरे पेज को नहीं। अपने पसंदीदा इंसान की तरह ही भौंकते रहो और बकवास करते रहो। झूठी बातें फैलाना, दोहरे मापदंड अपनाना, पीठ पीछे बुराई करना, अपशब्द कहना, वगैरह-वगैरह। यह मेरी राय है, आपकी नहीं।' इस पोस्ट के जरिए सना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, लेकिन फैंस का मानना है कि सना ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए माही विज को भी टारगेट किया है। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम के भेंट चढ़ी दोस्ती, स्काउट OP ने गुस्से में आकर Yung को मारा जोरदार धक्का; हुई भयंकर लड़ाई
