टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Mahhi Vij संग टास्क में बेटी 'तारा' को घसीटने पर भड़के Jay Bhanushali, बोले- 'अब नहीं देखूंगा'

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स माही विज की बेटी तारा का नाम कई बार ले चुके हैं। एक टास्क में भी तारा का नाम लिया गया, जिस पर जय भानुशाली का गुस्सा फूटा है।

Image

jay bhanushali on mahhi vij bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स की पर्नसल लाइफ को बीच में लाना आम बात है। बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के रोबोट वाले टास्क में माही विज की बेटी तारा और एक्स पति जय भानुशाली का नाम बार बार लिया गया। इस पर माही विज ने बेशक रिएक्ट नहीं किया, लेकिन बाहर बैठे जय भानुशाली (Jay Bhanushali) को कंटेस्टेंट्स का ये बर्ताव पसंद नहीं आया। जय बाहर से माही विज (Mahhi Vij) का खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने गेम पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और फैसला किया है कि वह अब बिग बॉस नहीं देखेंगे। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: गेम के भेंट चढ़ी दोस्ती, स्काउट OP ने गुस्से में आकर Yung को मारा जोरदार धक्का; हुई भयंकर लड़ाई

    शो में तारा का नाम आने पर भड़के जय भानुशाली

    जय भानुशाली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माही विज संग अपने तीनों बच्चों की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ जय भानुशाली ने एक नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने शो में तारा का नाम बार बार लेने पर गुस्सा जाहिर किया है। जय भानुशाली ने लिखा, 'बिग बॉस में सब कुछ देखने के बाद, एक पिता के रूप में मैंने एक फैसला लिया है। मैं अब अपने बच्चों को बिग बॉस नहीं देखने दूंगा। मैंने तय किया था कि मैं कभी किसी के गेम प्ले पर बात नहीं करूंगा, न ही किसी खास कंटेस्टेंट के बारे में अपनी राय दूंगा, और जहां भी जरूरत होगी, माही का साथ दूंगा।' Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल को 'होम ब्रेकर' बोलकर बुरी फंसीं Mahhi Vij, स्काउट ने टास्क में पार की सारी हदें

      कनिका-यंग की जय भानुशाली ने लगाई क्लास

      जय ने आगे लिखा, 'सिर्फ एक टास्क के लिए— यंग डीएसए का यह कहना कि मेरे बच्चे बड़े होकर अपनी मां की हरकतों पर शर्मिंदा होंगे, कनिका का यह कहना कि वह कभी माही के बच्चों से नहीं मिलना चाहेंगी, और लव गिल की मां का मेरी बेटी को बातचीत में यह पूछते हुए घसीटना कि अगर कोई उनकी बेटी के बारे में ऐसा कुछ कहे तो उन्हें कैसा लगेगा। तारा 7 साल की बच्ची है, वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है; किसी को नीचा दिखाने के लिए एक बच्चे को बीच में लाना बिल्कुल बकवास है। ईमानदारी से कहूं तो, हमारे बच्चों को ऐसी चीज में क्यों घसीटा जा रहा है जिससे उनका कोई लेना-देना ही नहीं है?'

      जय भानुशाली ने लिया फैसला

      इसके आगे माही विज ने लिखा, 'बिग बॉस एक खेल है। माही से असहमत हों, उनके गेमप्ले पर सवाल उठाएं और उनके फैसलों को चुनौती दें, लेकिन इसमें उनके बच्चों, मदरहुड और निजी जिंदगी को लाना हद को पार करना है। एक पिता के रूप में, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चे इस ट्रॉमा के साथ बड़े हो कि माही को नीचा दिखाने के लिए हर वाक्य में तारा का नाम इस्तेमाल किया जाता है। यह खेल सभी के लिए मनोरंजन हो सकता है, लेकिन हमारे लिए यह प्राइवेट हो गया है। मेरे बच्चों की शांति और मासूमियत हमेशा सबसे पहले आएगी। धन्यवाद, अलविदा बिग बॉस 20।' जय को इस पोस्ट पर सेलेब्स का खुलकर सपोर्ट मिल रहा है। जय सोनी, आरती सिंह, गौहर खान, अमन गांधी, कनिका महेश्वरी समेत कई स्टार्स ने पोस्ट पर कमेंट किया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article