मजाक-मजाक में काजोल की मां ने जड़ा था Dharmendra को थप्पड़... 'हीमैन' ने कान पकड़कर मांगी थी माफी

Tanuja Slapped Dharmendra: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र एक दिलदार होने के साथ-साथ काफी चार्मिंग मैन भी थे। एक दिन आया था जब काजोल की मां तनुजा के हाथों से धर्मेंद्र को जोरदार चांटा खाना पड़ा था लेकिन ये फिल्म की सीन का पार्ट नहीं बल्कि असल जिंदगी में हुआ था।

Authored by: खुशबू डोगराUpdated Nov 26 2025, 14:11 IST
तनुजा ने किया था धर्मेंद्र को लेकर चौंका देने वाला खुलासा Image Credit : Instagram01 / 07

तनुजा ने किया था धर्मेंद्र को लेकर चौंका देने वाला खुलासा

Tanuja Slapped Dharmendra Once: बॉलीवुड में 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने अपनी अदाकारी से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीता। जवानी में धर्मेंद्र की फीमेल फैंस उनकी स्मार्टनेस पर मर मिटती थीं। हालांकि 24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने आखिरी सांस लेकर दुनिया को अलविदा कहा। एक्टर चले गए लेकिन अपनी यादें पीछे छोड़ गए जिनमें से एक हम बताएंगे आपको। ये कहानी तनुजा ने खुद अपनी मुंह जुबानी सुनाई थी।

धर्मेंद्र और तनुजा की दोस्ती Image Credit : Instagram02 / 07

धर्मेंद्र और तनुजा की दोस्ती

काजोल की मां तनुजा मुखर्जी एक समय पर हिट बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल थीं। तनुजा ने ज्वेल थीफ,नई रोशनी,चांद और सूरज, मेरे जीवन साथी,अनुभव, हाथी मेरे साथी जैसी कई फिल्मों में काम किया। बता दें धर्मेंद्र और तनुजा की पहली मुलाकात फिल्म 'चांद और सूरज' के सेट पर मिले थे। ​

धर्मेंद्र को फ्लर्ट करना पड़ा भारी Image Credit : Instagram03 / 07

धर्मेंद्र को फ्लर्ट करना पड़ा भारी

तनुजा ने बताया था कि वो और धर्मेंद्र एक साथ बैठकर शराब पीते थे। इस दौरान धर्मेंद्र ने तनुजा संग फ्लर्ट करने की कोशिश की थी जो एक्ट्रेस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। गुस्से में तनुजा ने कुछ ऐसा कर दिया जो आगे चलकर कभी भी उनकी दोस्ती के बीच नहीं आ पाया।

तनुजा ने मारा था धर्मेंद्र को थप्पड़ Image Credit : Instagram04 / 07

तनुजा ने मारा था धर्मेंद्र को थप्पड़

एक इंटरव्यू में तनुजा ने बताया कि मेरे साथ धर्मेंद्र फ़्लर्ट करने की कोशिश की। मैं हैरान होकर उसे थप्पड़ मारते हुए बोली, 'बेशरम! मैं तुम्हारी पत्नी को जानती हूँ, और तुम्हारी इतनी हिम्मत है कि तुम मेरे साथ फ़्लर्ट कर रहे हो। बता दें धर्मेंद्र उस समय प्रकाश कौर संग शादीशुदा थे और उनका बेटा भी था सनी।

तनुजा से मांगी धर्मेंद्र ने माफी Image Credit : Instagram05 / 07

तनुजा से मांगी धर्मेंद्र ने माफी

तनुजा से थप्पड़ खाने के बाद धर्मेंद्र ने तुरंत माफी मांगी और कान भी पकड़े। धर्मेंद्र ने कहा था कि तनु मेरी मां सॉरी बोलता हूँ। प्लीज मुझे अपना भाई बना ले। इसके बाद तनुजा ने माफ करते हुए धर्मेंद्र के हाथों पर काला धागा बांध अपना भाई बना लिया।

तनुजा और धर्मेंद्र रहे अच्छे दोस्त Image Credit : Instagram06 / 07

तनुजा और धर्मेंद्र रहे अच्छे दोस्त

थप्पड़ कांड के बाद भी तनुजा और धर्मेंद्र काफी अच्छे दोस्त रहे थे। दोनों ने बॉलीवुड को एक साथ कई हिट फिल्में दी। हालांकि तनुजा ने इस सोमवार अपना प्यारा दोस्त खो दिया जिसके चलते उनको एक बड़ा झटका लगा है।

तनुजा और धर्मेंद्र की फिल्में Image Credit : Instagram07 / 07

तनुजा और धर्मेंद्र की फिल्में

तनुजा और धर्मेंद्र कई फिल्मों में पाप को जलाकर रख दूंगा, इज्जत, दो चोर, बहारें फिर भी आएंगी, मर्द की जुबां, और मोहब्बत की कसम में नजर आ चुके हैं। इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने सिर्फ बड़े परदे ही नहीं बल्कि मेकर्स के दिलों पर भी आग लगा दी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!