टीवी मसाला

कुछ तो गड़बड़ है दया... CID में हुई ACP प्रद्यूमन की वापसी, पार्थ समथान ने एक झटके में खोल दी पोल

ACP Pradyuman Back on CID 2: सोनी टीवी का रियलिटी शो 'सीआईडी 2' के सेट से एक क्लिप सामने आया है जिसमें एसीपी प्रद्युम्न दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ यही नहीं खुद पार्थ समथान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शिवाजी साटम का शो में स्वागत किया। इस रिपोर्ट में देखिए क्लिप।

Image

ACP Pradyuman Back on CID 2

ACP Pradyuman Back on CID 2: क्राइम थ्रीलर शो 'सीआईडी 2' इन दिनों लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ समय पहले मेकर्स ने रातों-रात कहानी में एसीपी प्रद्युम्न की मृत्यु कराकर किरदार को विराम दे दिया था। रिप्लेसमेंट के तौर पर मेकर्स ने पार्थ समथान की एंट्री शो में कराई। इसे देखते हुए जनता मेकर्स ओर भड़की और फैसले को बदले का जोर डाला। अब कुछ समय पहले पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को एक खुशखबरी दी। आखिरकार इंतजार के बाद शो 'सीआईडी 2' में एसीपी प्रद्युम्न की वापसी हो गई है।

टीवी एक्टर पार्थ समथान (Parth Samthaan) द्वारा शेयर की गई वीडियो में देखने को मिला कि शो 'सीआईडी 2' (CID 2) के सेट पर शिवाजी साटम नजर आए। पार्थ शिवाजी से बातचीत करते हुए नजर आए और दोनों ने गर्मजोशी के साथ हाथ भी मिलाया। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए पार्थ ने लिखा 'एसीपी प्रद्युम्न उर्फ शिवाजी साटम के साथ शूटिंग करना एक मजेदार और खुशनसीब एक्सपीरिएन्स था।' पार्थ की इस वीडियो से साफ हो गया है कि जनता की डिमांड को पूरा करते हुए मेकर्स एसीपी को वापिस ले आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि एसीपी और नए किरदार पार्थ की जोड़ी छोटे परदे पर कैसी दिखाई देगी।

इंटरनेट पर पार्थ और शिवाजी साटम (Shivaji Satam) के इस मीटअप का वीडियो धड़डले से वायरल हो रहा है। बता दें खुद शिवाजी ने मीडिया के आगे खुलासा किया था कि उन्हे बिना बताए मेकर्स ने उनका शो से पत्ता काटा। वहीं करीब 5 साल बाद पार्थ ने टीवी की दुनिया में वापसी की। टीआरपी लिस्ट में शिवाजी साटम के आने के बाद शो को क्या टीआरपी मिलेगी देखना दिलचस्प होगा।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article