टीवी मसाला

Charu Asopa ने तलाक के दो साल बाद खरीदा करोड़ों का घर, बेटी को गोद में लेकर विधी-विधान के साथ किया गृह प्रवेश

Charu Asopa Moves To New House With Daughter Ziana: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। चारू असोपा ने बीकानेर में करोड़ों रुपये का घर खरीदा है, जिसमें उन्होंने पूरे विधी विधान के साथ गृह प्रवेश भी किया है।

Image

चारू असोपा ने विधी-विधान से किया गृह प्रवेश

Charu Asopa Moves To New House With Daughter Ziana: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से लेकर 'मेरे अंगने में' जैसे कई सीरियल्स में चारू असोपा ने हाथ आजमाया है। वहीं इन दिनों चारू असोपा एक्टिंग से दूर व्लॉगिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए पैसे कमा रही हैं। इसके साथ ही चारू असोपा ने अपना बिजनेस भी शुरू किया है। चारू असोपा बढ़ती महंगाई को देखकर मुंबई से बीकानेर शिफ्ट हो गईं। उन्होंने वहां पर करोड़ों रुपये का घर भी खरीदा, जिसके इंटीरियर की शॉपिंग के लिए एक्ट्रेस बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं। लेकिन लोगों के तानों को ताक पर रखते हुए चारू असोपा ने पूरे विधी-विधान के साथ नए घर में गृह प्रवेश किया है।

चारू असोपा (Charu Asopa) ने बेटी को गोद में लेकर अपने नए घर में कदम रखा। घर में कदम रखने से पहले चारू असोपा की आरती उतारी गई, इसके बाद उन्होंने सिर पर कलश रखकर अपने नए घर में प्रवेश किया। चारू असोपा के साथ-साथ इस खास मौके पर उनका परिवार भी मौजूद रहा। चारू असोपा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, "नन्हे कदमों के साथ गृह प्रवेश।" 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस के नए घर के लिए उन्हें टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने भी बधाइयां दीं। निशा रावल ने कमेंट में लिखा, "नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं स्वीटहार्ट।"

चारू असोपा (Charu Asopa) को फैंस से भी खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, "आप दोनों को बधाई हो। आखिरकार लड़की का घर उसका खुद का घर हो गया, हक से। भगवान आपको आशीर्वाद दें।" दूसरे यूजर ने लिखा, "दिल से मैं बहुत खुश हूं। ये खुशी बड़े किस्मत वालों को मिलती है। बहुत-बहुत बधाई हो दोनों को।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article