टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: आकांक्षा पुरी के मगरमच्छ के आंसू देख आपा खो बैठे बिग बॉस, पूरे घर के सामने बजाई बैंड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 23, 2023, 07:52 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Day 6: बिग बॉस ओटीटी 2 के एपिसोड 6 में बिग बॉस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल खाने की कमी के कारण आकांक्षा रोने लगती हैं, जिसपर बिग बॉस भड़क जाते हैं और उन्हें खरी खोटी सुनाने लगते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Episode 6 Highlights

Bigg Boss OTT 2 Day 6: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में तमाम सेलेब्स नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) से लेकर सोशल मीडिया आइकन मनीषा रानी भी बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में नजर आ रहे हैं। इस बीच जियो सिनेमा पर हर रात 9 बजे बिग बॉस का नया एपिसोड टेलिकास्ट किया जाता है। बिग बॉस के एपिसोड 6 में घरवालों के बीच जमकर घमासान देखने को मिला है। इस झगड़े में बिग बॉस ने भी जमकर साथ निभाया है। दरअसल घर में खाने की किल्लत हो रही है, जो कि बिग बॉस के घर में एक आम बात है, इसको लेकर आकांक्षा पुरी रोने लगती हैं, उनका मानना है कि वह अपने होते हुए किसी को खाने के लिए मना नहीं कर सकती हैं।

वह एक हफ्ते तक भूखा रहते के लिए तैयार भी हो जाती हैं। इस बीच बिग बॉस घरवालों की लिविंग रूम में बुलाते हैं और आकांक्षा की दिल खोलकर बेइज्जती करते हैं।

घर की सबसे फेक कंटेस्टेंट हैं आकांक्षा

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी की क्लास लगाते हुए बिग बॉस कहते हैं, ‘हमने आकांक्षा को खाने के लिए बार-बार नखरे करते हुए सुना है, कभी बिग बॉस से वेज खाने की मांग करती हैं, कभी पिज्जा की तो कभी बर्गर की। ऐसा लगता है कि इन्होंने कभी मुश्किल परिस्थिति देखी ही नहीं। इन सब के बाद वह अपने मगरमच्छ के आंसू बहाती हैं, यह दिखाने के लिए की वह कितनी संवेदनशील हैं। जबकि दूसरे ही पल वह मेल अटेंशन पाने के लिए इधर-उधर भटकने लगती हो।’

घरवालों ने भी जमकर उड़ाया मजाक

जिसके बाद बिग बॉस आकांक्षा के मगरमच्छ के आंसुओं के लिए घरवालों को जोर से तालियां बजाने के लिए कहते हैं। जिसके बाद बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी उनका जमकर मजाक उड़ाने लगते हैं और तीनों के बीच एक तीखी बहस भी हो जाती है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article