टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2 : पुनीत सुपरस्टार के बाद ये हसीना होगी शो से बाहर, फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 19, 2023, 10:51 AM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। 17 जून को शो ऑनएयर हुआ है। शो में पुनीत सुपरस्टार के बाद एक ओर सदस्य का पत्ता कटा। शो में जल्द दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है। आइए जानते हैं कि ये कौन सा कंटेस्टेंट है।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 को ऑनएयर हुए 2 दिन हुआ है और शो की चर्चा हर तरफ हो रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में टीवी के चहेते सितारों ने हिस्सा लिया है। आकांक्षा पुरी, फलक नाज, मनीषा रानी, पूजा भट्ट समेत अन्य कंटेस्टेंट्स पर फैंस की नजरें टीकी है। शो में पुनीत सुपरस्टार ने अपनी हरकतों से घरवालों के साथ- साथ बिग बॉस की नाक में भी दम कर दिया है।

घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती और रोमांस के साथ- साथ एलिमिनेशन को लेकर भी बज रहता है। घर में जल्द दूसरा एलिमिनेशन होने वाला है। शो से बाहर पलक पुरसवानी होगी। पलक पुरसवानी और आकांक्षा पुरी ने साथ में एंट्री ली थी। सलमान खान ने बताया था कि 3 महीने बाद जनता करेगी विनर का फैसला। दरअसल घर में एक टास्क होता है।

पलक पुरसवानी होगी घर से बेघर

इस टास्क के दौरान जनता आकांक्षा पुरी को बचाती है और पलक पुरसवानी को घर से बाहर निकालती है। हालांकि पलक को बिग बॉस एलिमिनेशन से बचने के लिए 3000 बीबी करेंसी नोट कमाने का टास्क देते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि पलक इस टास्क को जीत पाती है या नहीं। शो के पहले ही दिन पुनीत सुपरस्टार को बिग बॉस ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। पुनीत ने घर में बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था। बिग बॉस के वॉर्निंग देने के बावजूद पुनीत ने अपनी हरकतों को बंद नहीं किया। इसके बाद बिग बॉस ने पुनीत को घर से बाहर कर दिया। वहीं, घर में मनीषा रानी और जैन हदीद के बीच रोमांस शुरू हो गया है। मनीषा जैन को गाल पर किस करती है और आई लव यू कहती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article