टीवी मसाला

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे Zayn Saifi? वीडियो शेयर कर बोले- पैकिंग हो गई है...

Zayn Saifi Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' से मशहूर यू-ट्यूबर जैन सैफी का नाम जुड़ा है। इस मामले पर अब उन्होंने खुद भी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Bigg Boss 20 में नजर आएंगे जैन सैफी? (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Zayn Saifi Open Up On Bigg Boss 20: सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' एक बार फिर से छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार है। 'बिग बॉस 20' के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। आए दिन 'बिग बॉस 20' से नामी सितारों के नाम जुड़ रहे हैं। मैरी कॉम से लेकर मौनी रॉय तक को शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। कई सोशल मीडिया पर्सनालिटी के नाम भी 'बिग बॉस 20' के लिए सामने आ चुके हैं। मशहूर यू-ट्यूबर जैन सैफी का नाम भी सलमान खान के शो से जुड़ा। बताया जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' में जैन सैफी कदम रखने वाले हैं। लेकिन इस खबर पर अब खुद यू-ट्यूबर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह सामान पैक कर चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Arjun Bijlani का शूटिंग से लौटते वक्त हुआ कार-एक्सीडेंट, अब वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

    जैन सैफी (Zayn Saifi) अपने लेटेस्ट व्लॉग में लड़ने की प्रैक्टिस करते दिखाई दिये। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह क्या कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि मैं एक घर में जा रहा हूं, जहां हर सुबह परांठे और दही पर लड़ाइयां होती हैं। जैन सैफी ने कहा, "मेरा सूटकेस पैक कर दो, 100 दिनों के लिए। मेरे बैग में अच्छे-अच्छे परफ्यूम, बूट्स और एक तमंचा रख दो।" जैन सैफी ने अपने व्लॉग में आगे कहा, "आदमी पहले फेमस होता है बिग बॉस के घर में जाने के लिए। फिर वो घर में रहकर लड़ता है, ताकि और फेमस हो सके। फिर वो शो से निकल जाता है और गाने बनाता है जिससे और फेमस हो सके। तो यही चलता रहता है और मैं आपको बता दूं कि मैं पहले से ही फेमस हूं। फैंस चाहते हैं कि मैं बिग बॉस में जाऊं, लेकिन मेरी कोई भी इच्छा नहीं थी। हालांकि लोग देखना चाहते हैं कि मेरी पर्सनालिटी कैसी है। हालांकि मैं थोड़ा हानिकारक जरूर हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में धमाका करेगी TV की मधुबाला, विवियन डीसेना संग कर चुकी हैं रोमांस

      जैन सैफी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री पर दिया जवाब

      जैन सैफी (Zayn Saifi) ने 'बिग बॉस 20' को लेकर आगे कहा, "एक आता है ठंड का मौसम और एक होता है गर्मी का मौसम। फिर आता है अगस्त का मौसम, जिसमें अफवाहें बनती हैं और हेडिंग बनती हैं कि मैं बिग बॉस में जा रहा हूं। कोई पोस्ट कर देता है कि मैं बिग बॉस के सेट के बाहर मिला था। वो सेट बिग बॉस का नहीं, बिग बाजार का मॉल था। लेकिन फिर यही सवाल कि मैं जा रहा हूं या नहीं। मेरे कपड़े पैक हो चुके हैं, मेरा बैग पैक है और मैं निकल रहा हूं। मेरी फ्लाइट है 5 सितंबर की और मैं गोवा में उतरूंगा। गोवा की भी अफवाहें आती हैं लेकिन मैं गोवा जरूर जाऊंगा। मगर सवाल है कि क्या मैं वहां से लोनावला बिग बॉस के सेट पर जाऊंगा? मेरे फैंस चाहते हैं कि मैं जाऊं, लेकिन बिग बॉस के घर में कोई भी ऐसी चीज अच्छी नहीं है जो मुझे वहां जाने के लिए तैयार कर सके।"

      Bigg Boss 20 पर जैन सैफी ने तोड़ी चुप्पी

      Bigg Boss 20 पर जैन सैफी ने तोड़ी चुप्पी

      जैन सैफी (Zayn Saifi) ने कहा कि 'बिग बॉस 20' में सिर्फ एक ही चीज अच्छी है, वो है भाईजान। भाईजान के साथ भी काम करने का मजा सेट पर उनकी फिल्म में है। जैन सैफी को शो में देखने की एक्साइटमेंट दर्शकों में काफी ज्यादा है। लेकिन वह शो का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसका जवाब अभी भी बाकी है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article