टीवी मसाला

Arjun Bijlani का शूटिंग से लौटते वक्त हुआ कार-एक्सीडेंट, अब वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Arjun Bijlani Gives Health Update After Car Accident: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी का शूटिंग से लौटते वक्त कार एक्सीडेंट हो गया। वहीं अब एक्टर ने वीडियो साझा कर फैंस को हेल्थ अपडेट दी है।

Image

Arjun Bijlani ने कार एक्सीडेंट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Arjun Bijlani Gives Health Update After Car Accident: टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। अर्जुन बिजलानी ने छोटे पर्दे पर कई हिट शोज दिये हैं। वहीं अब अर्जुन बिजलानी ओटीटी पर भी खूब हाथ आजमा रहे हैं। आखिरी बार अर्जुन बिजलानी को रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में देखा गया था। लेकिन बीते दिन अर्जुन बिजलानी को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई। दरअसल, शूटिंग से लौटते वक्त अर्जुन बिजलानी के साथ कार हादसा हो गया। अर्जुन बिजलानी से जुड़ी इस खबर ने उनके फैंस और दोस्तों को चिंता में डाल दिया। हालांकि अब अर्जुन बिजलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर अपना हेल्थ अपडेट दिया है। अर्जुन बिजलानी ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "उसे बदनाम करने की साजिश...", Mouni Roy संग अफेयर की खबरों पर Arjun Bijlani ने दिया जवाब

    अर्जुन बिजलानी ने कार एक्सीडेंट के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना वीडियो साझा किया। उन्होंने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, "हेलो दोस्तों, मैं पूरी तरह से ठीक हूं। भगवान का शुक्र है। मेरे दोस्तों और परिवारजनों ने मुझे फोन किया और मेरे स्वास्थ्य के बारे में पूछा, उन सबका शुक्रिया। मैं बिल्कुल ठीक हूं, ये एक छोटा सा एक्सीडेंट था। कार को ठीक कराने की जरूरत है, लेकिन चिंता मत करो, मेरे पास इंश्योरेंस है। आप सभी के ढेर सारे प्यार के लिए शुक्रिया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी Mouni Roy, पति से अलग होने के बाद उठाएंगी बड़ा कदम!

    Arjun Bijlani ने कार एक्सीडेंट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    Arjun Bijlani ने कार एक्सीडेंट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

      बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपने लेटेस्ट शो 'चुंबक' का प्रमोशन करने निकले थे। इससे जुड़े प्रमोशनल शूट से लौटते वक्त ही अर्जुन बिजलानी का कार एक्सीडेंट हो गया। दूसरी ओर 'चुंबक' की बात करें तो शो में उनके साथ-साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह और मानसी पारेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि 'चुंबक' एक पारिवारिक शो है, जिसमें अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article