Bigg Boss 20 Contestant List: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का ऐलान मेकर्स कर चुके हैं। शो को सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं और इस बार बिग बॉस में काफी सारे बदलाव आने वाले हैं। गेम जोड़ियों में होगी और कंटेस्टेंट्स भी जोड़ियो में एंट्री ले सकते हैं। अब तक कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। कुछ स्टार्स के नाम पर शो में एंट्री की पक्की मुहर लगाई जा रही है, लेकिन मेकर्स की तरफ से अभी तक कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है। इस बीच, बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Exclusive: 'बिग बॉस 20' का नाम सुनते ही Mini Mathur ने जोड़े हाथ, बोलीं- अगर सलमान खान खुद साथ में...
दृष्टि धामी को ऑफर हुआ शो
बिग बॉस 20 से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें शो के अगले कंटेस्टेंट का नाम बताया गया है। दावा है कि शो में टीवी की मधुबाला यानी एक्ट्रेस दृष्टि धामी एंट्री ले सकती हैं। दावा है कि दृष्टि को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है और एक्ट्रेस की मेकर्स संग बातचीत जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर मेकर्स और दृष्टि धामी के बीच बातचीत का दौर सही रहता है तो एक्ट्रेस की शो में एंट्री हो सकती है। बता दें कि दृष्टि धामी को हर साल बिग बॉस के मेकर्स की तरफ से शो का ऑफर मिलता है, लेकिन एक्ट्रेस ने हर बार शो का ऑफर रिजेक्ट किया है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शो हर साल मिलता है, लेकिन वह इस शो को नहीं करतीं। वह इतने दिन अपने परिवार से दूर नहीं रह सकती है और अनजान लोगों के साथ ऐसे नहीं रहा जा सकता। हालांकि, मेकर्स अब दृष्टि का मन बदलने में लगे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Elvish Yadav का Tejasswi Prakash संग खत्म नहीं हुआ विवाद? यूट्यूबर ने एक्ट्रेस पर लगाया साइडलाइन करने का आरोपक्या मौनी रॉय होंगी सबसे महंगी कंटेस्टेंटदृष्टि धामी से पहले रिपोर्ट में मौनी रॉय का ना सामने आया था। दावा है कि मेकर्स इस बार टीवी के टॉप स्टार्स को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बिग बॉस को अब लॉकअप से ज्यादा पॉपुलर बनाने की प्लानिंग है और इसी वजह से टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मौनी को भी ये शो अप्रोच किया गया है। दावा है कि मौनी को शो में लाने के लिए मेकर्स सबसे ज्यादा फीस देने के लिए भी तैयार है। बता दें कि शो का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को हो जाएगा।
